करवा चौथ पर हुई माँ गंगा की विशेष आरती

गोरखपुर।(राष्ट्र की परम्परा)13 अक्टुबर… कार्तिक कृष्ण चतुर्थी को सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति द्वारा मां गंगा की महाआरती के क्रम में 343 महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक रेलवे डॉ अवधेश सिंह IPS ने सपरिवार महाआरती शामिल हुए। उन्होंने सर्व प्रथम मुख्य मंदिर में भगवान लक्ष्मी नारायण, माँ दुर्गा की पूरे विधि विधान से पूजा-अर्चना किया।

👉पुलिस अधीक्षक रेलवे डॉ अवधेश सिंह IPS ने सपरिवार गंगा आरती किया

तत्पश्चात माँ गंगा की आरती प्रारंभ हुआ। आरती पूरे वैदिक मंत्रोचार के बीच की गई। इस दौरान हर-हर गंगे की जयघोष से प्रांगण गूंज रहे थे। माहौल पूरी तरह से भक्तिमय बना हुआ था। आरती के क्रम में भगवान गणेश, भोलेनाथ, हनुमान जी की भी आरती-पूजन किया गया। इस दौरान घंट घड़ियाल गूंज रहे थे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर अपनी आस्था व श्रद्धा निवेदित की समिति के सचिव शीतल कुमार मिश्रा ने मुख्य अतिथि को अंग-वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेट किया तो वही संचालन प्रवक्ता समरेन्दु सिंह ने किया।
डॉ. अवधेश सिंह IPS ने कहा कि हरिद्वार, काशी के तर्ज पर गोरक्षनगरी में जाने वाली गंगा आरती सराहनीय है। करवा चौथ के अवसर पर मां गंगा की पावन आरती में शामिल होकर धन्य हो गया।

👉सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति द्वारा संचालित 343वीं गुरुवारिया महाआरती

उन्होंने कहा कि बिना प्रचार-प्रसार के माध्यम से सूर्यकुण्ड धाम पर गुरुवार को होने वाली मां गंगा की पावन आरती में इतनी बड़ी श्रद्धालुओं की संख्या है, तो वह दिन दूर नहीं जब हरिद्वार और काशी की तर्ज पर इस आरती में संख्या के साथ-साथ प्रसिद्धि में भी बढ़ोतरी होगी। सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति के स्वयंसेवकों का कार्य सराहनीय योग्य है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष अमरदीप गुप्ता, सचिव शीतल कुमार मिश्रा, समरेन्दू सिंह, सिद्धि गुप्ता, संजीव तिवारी, निशा साहनी, आँचल साहनी, संध्या, सोना शर्मा, देवेश, अजीत जैन, प्रशांत त्रिपाठी, संजीव शर्मा, अशोक, अतुल, आकाश, अमित सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

संवाददाता गोरखपुर…

parveen journalist

Recent Posts

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

2 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

3 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

3 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

3 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

3 hours ago

भजन और भक्ति के जरिए ईश्वर को पाया जा सकता है: चारु चौधरी

साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…

4 hours ago