मशक्कत के बाद आग पर मिला काबू
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सदर तहसील अंतर्गत ग्राम सभा बरवां राजा सिवान में शाम 3:00बजे भूसा मशीन से लगी आग से लगभग 80 एकड़ गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। एक चिंगारी कई दर्जन किसानों को बर्बाद कर चुकी है जिससे किसान सदमे में आ गए हैं। किसानों का कहना है कि भूसा मशीन से आज भयंकर आग लगी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सभा बरवां राजा थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक पुलिस चौकी की स्थापना किया गया है जिसमें दर्जनों ग्राम सभाएं सम्मिलित हैं इन्हीं ग्राम सभा में पुलिस चौकी से 2 किलो मीटर दूरी पर बरवां राजा सिवान मे भूसा बना रही मशीन से निकली चिंगारी ने किसानों के 80 एकड़ गेंहू की फसल को जलाकर राख कर दिया है। ग्रामीणों के द्वारा सूचना देने पर भी अग्नि शमन विभाग की टीम मौके पर नही पहूंची वही आग काबू होने के बाद राजस्व टीम मौके पर पहुंची तथा किसानों के प्रयासों से आग पर काबू पाया गया वही आग लगने से बागापार , बेलभरियां , बरवां राजा से कई सौ किसान इकट्ठा हो गये आग बुझाने की कोशिश किया फिर भी कुल मिलाकर लगभग 80 एकड़ गेंहू की फसल जलकर राख हो गया।मौके पर बेलभरियां ग्राम प्रधान सुदर्शन यादव, वरवां राजा ग्राम प्रधान ॠतुराज, दुर्गेश पटेल ,कई दर्जन लोगों की भीड इकट्ठा हो गई।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…
की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…
महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए…
छिन्दवाड़ा/म.प्र. (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ, जिला छिन्दवाड़ा (म.प्र.) में सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, मोहन…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा…