सपा नेता द्वारा आयोजित पुण्य तिथि में जुटे भाजपाई बगल में दलित के घर एवं बच्चा जल मरे , नहीं गए देखने

भाटपार रानी/देवरिया
(राष्ट्र की परम्परा)

दलित के घर झोंपड़ी में अज्ञात कारणों से लगी आग इस दौरान वहां अपने मायके में रह रही सरिता देवी के दो बच्चों में से बड़ा आयुष 6 वर्ष जो विकलांग है भागने में कामयाब रहा जबकि छोटे पुत्र 3 वर्ष जिसका नाम रौशन है वह अन्दर घर में घिर कर ही जल कर खाक हो गए हैं।
प्राप्त समाचार के मुताबिक देवरिया जिले के भाटपार रानी तहसील क्षेत्र में आने वाले बनकटा थाना क्षेत्र के पकड़ी नरहिया ग्राम में अपने पिता के घर रह रही दलित सरिता देवी का छोटा बेटा झोंपड़ी के घर में अज्ञात कारणों से आग लगने से घर के अन्दर जल गया जो कि इस बीच वहां घर पर कोई भी समझदार गार्जियन मौजूद नहीं था। वहीं घर में लगी आग में घिर कर जलने से मासूम की मौत हो गई।
रविवार को सुबह हुए इस हृदय विदारक घटना से इलाका सहम उठा वहीं बगल में ही राजेंद्र बाबू महा विद्यालय पर समाजवादी पार्टी नेता विनोद सिंह कुशवाहा द्वारा आयोजित उनके पिता स्वर्गीय राजेंद्र सिंह कुशवाहा की पुण्यतिथि मनाई जाती रही जिसमें जिले के तमाम बड़े बड़े सपा एवम भाजपा नेताओं की भारी भीड़ लगी रही और सभा चलता रहा। वहीं दूसरी तरफ बगल में महज एक किलो मीटर की दूरी पर आग में जल कर एक तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई तथा झोपड़ी में रखा घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया।
दलित हरिजन बस्ती में दूधनाथ के झोपड़ी के घर एवं नाती के जलने पर उसके घर कोई नेता उसकी पीड़ा जानने तक को नहीं गया जो क्षेत्र में तरह तरह के जन चर्चा का विषय बन गया है।
बताया जा रहा है कि घर के सभी लोग गेहूं काटने चले गए थे। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि घर में दूधनाथ की बेटी भोजन बनाने की तैयारी में लगी थी उसी समय झोपड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई है।ग्रामीण कुछ समझ पाते कि आग ने झोपड़ी को अपने आवेश में ले लिया सिवान जनपद के तरवारा मोड़ के रहने वाले दूधनाथ के दामाद राजेश प्रसाद का लड़का रोशन तीन वर्ष अन्दर ही छिपा था जो आग की चपेट में जलकर मौत हो गई। घटना स्थल पर एसडीएम हरिशंकर लाल नायब तहसीलदार भागीरथी सिंह सीओ शिव प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारीयों ने घटना स्थल का जायजा लेकर पीड़ित परिवार मदद राशन इत्यादि का मदद दिया/दिलाया है।
सपा नेता द्वारा आयोजित पुण्य तिथि में बगल में मंच पर मौजूद नेताओं में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ब्यास यादव रमाशंकर विद्यार्थी पूर्व सांसद, पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, मनबोध प्रसाद, परवेज आलम धर्मेंद्र कुशवाहा सत्यदेव यादव आदि सपा नेता सहित भाजपा से बरहज विधायक दीपक मिश्र शाका, सलेमपुर सांसद के छोटे भाई एवं बनकटा भाजपा के मण्डल प्रभारी गुड्डन कुशवाहा भाजपा के ब्लाक प्रमुख संघ की जिला अध्यक्ष बनकटा की ब्लाक प्रमुख विंदा सिंह कुशवाहा मौजूद रहे हैं।
बाद में सपा नेता रमाशंकर विद्यार्थी ने दलित के घर जा कर देर शाम 5,30 बजे परिजनों का हाल जाना गया और आर्थिक मदद दिया गया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

8 hours ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

11 hours ago

दीक्षारम्भ के साथ प्रभा देवी पीजी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…

11 hours ago

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

1 day ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

3 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

3 days ago