सपा यूथ फ्रंटल संगठनों ने बिजली निजीकरण व कटौती को लेकर किया प्रदर्शन

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)।शुक्रवार को समाजवादी यूथ फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शहर के सुभाष चौक पर बिजली निजीकरण एवं कटौती को लेकर प्रदर्शन किया। युवा कार्यकर्ताओं ने बैनर एवं स्लोगन लिखी तख्तीया लेकर सरकार विरोधी नारेबाजी की।इस दौरान सम्बोधित करते हुए समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा की भाजपा सरकार ने बिजली व्यवस्था चौपट कर दी है। सरकार कॉर्पोरेट घरानों के इसारे पर बिजली का निजीकरण कर जनता पर आर्थिक बोझ डालना चाहती है। इस सरकार ने अपने आठ साल के कार्यकाल में बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए कोई नया पावर प्लांट नहीं लगाया है। भाजपा सरकार में बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए कोई काम नहीं हो रहा है। ट्रांसफारमर फुंक रहे है। तार गिर रहे हैं। अघोषित कटौती हो रही है। ग्रामीण इलाकें और छोटे शहरों में बिजली कटौती से आमजन त्रस्त है।सपा के जिला उपाध्यक्ष एन. पी.यादव एवं सपा नेता विजय रावत ने कहा की भाजपा सरकार ने आम जनता के हित में कोई काम नहीं किया। जनता बिजली, पानी के संकट से जूझ रही है। जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। लोगों में आक्रोश है। लोग जगह-जगह उपकेन्द्रों पर सरकार के खिलाफ अपने आक्रोश का प्रदर्शन कर रहे है।भाजपा सरकार बिजली व्यवस्था ठीक करने के बजाय विद्युत निगमों को बेचने और उनके निजीकरण के लिए सारे तिकड़म अपना रही है। सरकार का ध्यान बिजली उत्पादन बढ़ाने और वितरण व्यवस्था सुधारने की जगह कर्मचारियों को डराने, धमकाने और विभाग के जबरदस्ती निजीकरण पर है। छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव एवं यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष खुर्शीद आलम ने कहा की भाजपा सरकार का पूरा फोकस् कमीशनखोरी पर है। विभागों को बेचना और बदले में कमीशन खाना ही सरकार का एक मात्र ध्येय रह गया है। भाजपा सरकार अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है। इस सरकार में भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है। भाजपा सरकार ने बिजली के साथ पूरी व्यवस्था को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया है।प्रदर्शन करने वालों में समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष खुर्शीद आलम अंसारी, बलवंत पहलवान, सुनील यादव,लारेब रहमान, काका चौधरी, अनीश कुशवाहा, धीरज यादव, गिरीश जायसवाल, सूरज यादव, सुहेल, विकास निषाद, राहुल कन्नौजिया, इबरार सिद्दकी, मनीष सैथवार आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

आंगनवाड़ी से आशा संगिनी तक… पिंडरा में 10 हजार महिलाओं का होगा सम्मान समारोह

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में 10…

3 hours ago

फ्लाईओवर स्लैब से सड़क की ढाल तक मिलीं खामियां, राम वनगमन मार्ग पर अब होगी बड़ी कार्रवाई

राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर गिरी गाज, दो पीडब्ल्यूडी अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के…

3 hours ago

पूंजी, तकनीक और ग्लोबल साउथ: BRICS के मंच से भारत की विश्व शक्ति बनने की नई छलांग

BRICS शिखर सम्मेलन 2026: नई दिल्ली से वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई पटकथा दुनिया…

4 hours ago

समय और धन दोनों बचेंगे, राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए मऊ में निकली जागरूकता रैली

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मऊ में जागरूकता रैली, PLVs ने लोगों से किया सुलह-समझौते…

4 hours ago

हनुमान अंश : हिंदुस्तान की जड़ों से संवाद करता सिनेमा

वेजब सिनेमा मनोरंजन से आगे बढ़कर संस्कृति, आस्था और भारतीय स्मृति का आईना बन जाए…

4 hours ago

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

15 hours ago