आदित्य कुमार ने राष्ट्रीय ऊर्जा बचाओ प्रतियोगिता में हासिल किया देश में दूसरा स्थान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान के बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि तृतीय वर्ष के छात्र आदित्य कुमार ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता “ऊर्जा बचाओ” में अखिल भारतीय द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
इस उपलब्धि के लिए आदित्य कुमार को 5 जून 2025 को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित विशेष समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तथा पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा सम्मानित किया गया।
इस सम्मान के अंतर्गत आदित्य को उनके ऊर्जा संरक्षण से संबंधित विचारों के विकास और क्रियान्वयन हेतु ₹1,00,000/- की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। आदित्य को अपने नवाचारों को “मिशन लाइफ (लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट)”, जो कि भारत के प्रधानमंत्री द्वारा प्रारंभ की गई एक दूरदर्शी पहल है, के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय समारोह में प्रस्तुत करने का गौरव भी प्राप्त हुआ।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने आदित्य को इस उल्लेखनीय सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा, “आदित्य की उपलब्धि हमारे छात्रों की नवाचार क्षमता और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है कि हमारे छात्र राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण मिशन में अपना योगदान दे रहे हैं।”
यह सफलता विश्वविद्यालय की सामाजिक रूप से उत्तरदायी और पर्यावरण के प्रति सजग नागरिकों को तैयार करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

rkpnews@desk

Recent Posts

आंगनवाड़ी से आशा संगिनी तक… पिंडरा में 10 हजार महिलाओं का होगा सम्मान समारोह

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में 10…

4 hours ago

फ्लाईओवर स्लैब से सड़क की ढाल तक मिलीं खामियां, राम वनगमन मार्ग पर अब होगी बड़ी कार्रवाई

राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर गिरी गाज, दो पीडब्ल्यूडी अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के…

4 hours ago

पूंजी, तकनीक और ग्लोबल साउथ: BRICS के मंच से भारत की विश्व शक्ति बनने की नई छलांग

BRICS शिखर सम्मेलन 2026: नई दिल्ली से वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई पटकथा दुनिया…

4 hours ago

समय और धन दोनों बचेंगे, राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए मऊ में निकली जागरूकता रैली

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मऊ में जागरूकता रैली, PLVs ने लोगों से किया सुलह-समझौते…

4 hours ago

हनुमान अंश : हिंदुस्तान की जड़ों से संवाद करता सिनेमा

वेजब सिनेमा मनोरंजन से आगे बढ़कर संस्कृति, आस्था और भारतीय स्मृति का आईना बन जाए…

5 hours ago

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

16 hours ago