इंस्पेक्टर कार्यलय सहित थाने का किया निरीक्षण
मैरवा(राष्ट्र की परम्परा)l एसपी अमितेश कुमार मैरवा पहुंचते ही पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।इस दौरान एसपी ने इंस्पेक्टर कार्यालय में पहुंचकर निरीक्षण किया ,इसके साथ ही उन्होंने थाना परिसर में भूमि विवाद के लिए लगाये जा रहे जनता दरबार का जायजा लिया है। उन्होंने जनता दरबार मे भूमि विवाद के मामले में क्या प्रगति है
कितने मामलों का निपटारा किया जाता है,इसके बारे में विस्तृत जानकारी लिया। इस दौरान एसपी ने कहा की रूटीन जांच के लिए मैरवा थाना पहुंच कर जनता दरबार सहित लंबित केशो के साथ पुलिस की क्या करवाई हो रही है, इसकी जनाकारी लिया।उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।
एसपी ने एक महिला के साथ हुई छिनैती मामले में ब्लाक गेट के आस पास के दुकानदारो से पूछताछ किया।
मैरवा ब्लाक गेट पर एसपी दुकानदारो से पूछताछ करते हुए
मैरवा ब्लाक गेट से एक महिला से हुई छिनैती और उच्चको द्वारा शिक्षिका से झपट्टा मारकर एक लाख रुपये लेकर फरार मामले में थाना प्रभारी राकेश कुमार ने मुकदमा दर्ज कर, छानबीन में जुट गये है।इधर शनिवार को पहुंचे एसपी अमितेश कुमार ने नगर के ब्लाक गेट के सामने हुई छिनैती मामले में, पहुंचकर आस पास के दुकानदारो से पूछताछ किया है। इस दौरान उन्होंने कहा की दोनो आपराधिक घटना की जांच में पुलिस जुटी हुई है। वही आपराधिक घटना में पुलिस की लापरवाही की भी जांच की जा रही है। आपको बता दे कि मैरवा में एक ही दिन दो बड़ी आपराधिक घटना घटने के बाद स्थानीय लोगो सहित व्यवसायियो में भय बना हुआ है। हालांकि पुलिस भी अपराधियो की पहचान करने में जुटी हुई है।इसके लिए कई जगह पूछताछ और छापेमारी की जा रही है।
आगरा(राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास, पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l एचआईवी/एड्स जैसी गंभीर और संवेदनशील बीमारी के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l नगर निकायों में कराए जा रहे विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने…
औरैया।(राष्ट्र की परम्परा)किसानों को सरकारी योजनाओं, सब्सिडी और विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों का पारदर्शी एवं सुगम…