स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एसपी ने लिया भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा का जायजा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस अधीक्षक बहराइच वृंदा शुक्ला ने भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र रूपईडीहा का दौरा कर सीमा सुरक्षा की स्थिति का जायजा लिया। सीमा क्षेत्र की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों के साथ सामंजस्य बनाते हुए कड़ी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि आगामी त्यौहार को देखते हुए रूपईडीहा पुलिस और एसएसबी मिलकर सीमा क्षेत्र में संयुक्त गश्त करने के निर्देश भी दिये। यह भी कहा कि किसी भी प्रकार से भारत विरोधी तत्व प्रवेश न करने पायें और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नेपाल पुलिस से भी दो दिनों के लिये सहयोग लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए जिससे किसी भी तरह कोई भी अराजक तत्व हमारी सीमा में प्रवेश न कर सके और स्वतंत्रता दिवस बगैर किसी व्यवधान के सकुशल संपन्न हो सके।रूपईडीहा पहुंच कर वह पैदल सीधे सीमा तक गई और वहां की स्थित का जायजा लिया और पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल के सीमावर्ती नेपाली थाना प्रभारी से भी मुलाकात की तत्पश्चात सीमा क्षेत्र से वापस आते हुए उन्होंने एसएसबी द्वारा सीमा पर आवागमन करने वाले लोगो की चेकिंग की प्रक्रिया का भी जायजा लिया और पुलिस अधीक्षक ने देखा कि एसएसबी द्वारा स्कैनर होते हुऐ भी सामानों को खोल कर जांच किया जा रहा है। इस पर पूछने पर सहायक कमान्डेंट वासुकी नंदन पांडेय ने जानकारी देते हुऐ बताया कि विद्युत सप्लाई की बहुत समस्या है और लाइट परस्पर नही रहती जिससे स्कैनर को चलाने में दिक्कत होती है जिस पर एसपी ने एसएसबी की विद्युत व्यवस्था अलग करके 24 घंटे सप्लाई के लिए उच्च अधिकारियों से बात करने के लिये कहा‌इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रद्युमन्न सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना रूपईडीहा की पुलिस व एसएसबी के डिप्टी कमान्डेंट दिलीप कुमार, सहायक कमान्डेंट रूपईडीहा वासुकी नंदन पांडेय सहित पुलिस व एसएसबी के अधिकारी कर्मचारी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रांची से उड़ी एयर एम्बुलेंस क्रैश की आशंका, दिल्ली के लिए भरी थी उड़ान

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के…

1 hour ago

दैनिक अंक ज्योतिष: आज का मूलांक और भाग्यांक क्या कहते हैं?

दैनिक अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है।…

1 hour ago

24 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में अमर हुए ये महान व्यक्तित्व

24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

2 hours ago

लखनऊ: 19 साल के बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, शव के किए टुकड़े

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…

2 hours ago

24 फरवरी राशिफल 2026: मंगलवार को हनुमान कृपा से किस राशि को लाभ, किसे सावधानी?

24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…

2 hours ago