लावारिस अवस्था में मिले सात मृत गौवंश, हिन्दू संगठनों व समाजसेवियों ने की कार्यवाही की मांग

उपजिलाधिकारी तहसीलदार एवं खंड विकास अधिकारी ने मौके का किया निरीक्षण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l लावारिस अवस्था में मिले सात गौवंश के शव जिस की सुचना मिलते ही क्षेत्र के लोगों में चर्चाएं बढ़ गईं और देखने वालों की भिड़ इकट्ठा हो गईं जहां हिंदू संगठनों व समाजसेवीयो ने जांच कर कार्यवाही की मांग की मौके पर पहुंची पुलिस ने चिकित्सकों को बुलाकर गौवंशो के शव को पोस्टमार्टम के लिये पशु चिकित्सक को जानकारी दिया । नवाबगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत जलालपुर के मजरा जलालपुर के पूरब दिशा में मैनर नहर के किनारे एक आम के बाग से दुर्गन्ध आती देख कर ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे तो एक प्लास्टिक की पन्नी से ढकी सात गौवंश के शव दिखाई दिया जो एक बछड़ा सहित छः गौवंश थे जो कुछ दीन पूर्व मृत्य अवस्था में जान पड़ रहें थे जिसकी सुचना ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान जितेन्द्र कुमार को दिया और धीरे धीरे इसकी सूचना ग्रामीणों में फैल गई काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गये ग्राम प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना प्रभारी निरीक्षक शीला यादव ने मौके पर पहुंच कर लोगों से जानकारी ली और जांच करने के कहा और बताया कि जांच के लिए टीम गठित की गई है जल्द ही पता लग जायेगा किस गौशाला से लाकर गौवंश के शव को छोड़ा गया है जिसकी सुचना अधिकारियों को दे दी गई है।वहीं मौके पर मौजूद विश्व हिन्दू परिषद के जिला संयोजक जितेन्द्र आर्य समाज सेवी अरुण कुमार पाठक, विनोद कुमार, राकेश कुमार वर्मा, विंदरेश आर्य, ने घटना के खुलासे की मांग की है।
मौके पर पर पहुंचे चिकित्सक डाक्टर राजेश ने बताया कि गोवंश के शव कई दिनों के लग रहे हैं,जिससे काफी दुर्गंध आ रही है और मृत गौवंश के कान से दो बिल्ला लगे मिले हैं, लेकिन उनका रजिस्ट्रेशन नंबर आनलाइन शो नहीं कर रहा। ग्रामीणों का कहना है कि यह किसी गौशाला की है जो यहां पर लाकर रात के अंधेरें में फेंक गये है क्योंकि कल तक बाग में कुछ नहीं था और यह सब रात में ही फेका गया है जहां इस सम्बन्ध में पशु चिकित्सा प्रभारी डाक्टर राजेश ने बताया की पोस्टमार्टम किया जा रहा है बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर गौवंश की मृत्य का सही पता चल पायेगा वहीं घटना की सुचना मिलते ही उपजिलाधिकारी व तहसीलदार खंड विकास अधिकारी मौके का निरीक्षण किया और बात करने पर उपजिलाधिकारी ने बताया कि किस जगह से लाकर गौवंशो को छोड़ा गया है इसकी जांच की जा रही है ‌।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बरहज में स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर बैठक, सफाई व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पालिका परिषद गौरा बरहज में आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 की…

33 minutes ago

गोरखपुर में HP गैस एजेंसी पर फर्जी डिलीवरी का आरोप, बिना सिलेंडर ‘डिलीवर्ड’ दिखाया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर में एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला…

40 minutes ago

महराजगंज में साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश, 7 लाख की धोखाधड़ी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए…

2 hours ago

नेपाल हादसा: 30 फीट खाई में गिरी जिप्सी, महराजगंज के 2 तीर्थयात्रियों की मौत, 19 घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नेपाल में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां…

2 hours ago

गोरखपुर में कारोबारी के बेटे अम्बरीश श्रीवास्तव की गोली लगने से मौत, फार्महाउस में मिला शव; हर एंगल से जांच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने…

2 hours ago

अब स्मार्ट बनेगा बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन, यात्रियों को मिलेगा बड़ा आराम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद का बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन अब तेजी से आधुनिक स्वरूप…

3 hours ago