प्रदेश सरकार के खिलाफ सपाइयों ने उपजिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन

15 दिन के अंदर समस्याओं का समाधान नही हुआ तो होगा व्यापक आन्दोलन-डॉक्टर उदयनरायन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
11 सूत्री मागो के समर्थन में तमकुही राज तहसील मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के झंडे तले तमकुही राज विधानसभा क्षेत्र के समाजवादियों ने तहसील पर प्रदर्शन कर, जनहित की समस्याओं की 11 सूत्री मांगे बुधवार के दिन उप जिलाधिकारी तमकुही राज विकास चंद्र को प्रस्तुत कर 15 दिन के अंदर समस्याओं के समाधान का मांग किया ,समाधान नहीं होने पर तहसील घेराव की चेतावनी दी तथा यह भी कहा कि सारी जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगी।
बुधवार के दिन समाजवादी पार्टी के बैनर तले तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र की समाजवादी कार्यकर्ता शिव मंदिर पर इकट्ठा होकर क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित मांग पत्रों को तैयार करके हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र लेकर पथ प्रदर्शन करते हुए तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर तहसील प्रांगण में सभा कर धरना दिया तथा उपजिलाधिकारी को अपनी बातों से अवगत कराते हुए मांगपत्र दी, जिसमें मुख्य रूप से बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान, बिजली कटौती बंद करने, लो वोल्टेज की समस्याओं से उपभोक्ताओं को निजात दिलाने तथा गांव गांव में जर्जर तारों के माध्यम से आपूर्ति बहाल विद्युत व्यवस्था को सही करने जर्जर तारों को बदलने, नहरों को टेल तक पानी पहुंचाने, भीषण गर्मी में विद्युत कटौती न होने, जल जीवन मिशन के अंतर्गत बिछाई जा रहे पाइप में जो सड़क खराब हो रही है उसे तत्काल ठीक करने, तहसील और थानों में व्याप्त भ्रष्टाचार समाप्त करने, खराब सड़कों को ठीक करने, आधार कार्ड बनाने में हो रही धनउगाई बंद करने, नगर पंचायत सेवरही में सड़कों गलियों पर भर आयी गंदे पानी को बंद करने निर्माण कार्यों को समय व तरीके से पूर्ण करने आदि जनहित मांगों को उपजिलाधिकारी के सम्मुख प्रस्तुत किया । इसके समाधान की तत्काल मांगी की समाजवादियों का कहना था कि सभी मांगे जनहित से जुड़ी हुई है, जिस पर उप जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट करते हुए जनहित में समाधान करना अति आवश्यक है। ऐसी स्थिति में अगर किसी प्रकार की लापरवाही की जाती है तो इसकी सारी जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगी, समाजवादी पार्टी जन आंदोलन चलाने के लिए बाध्य होगी। समाजवादी विशाल प्रदर्शन में विधानसभा अध्यक्ष राकेश यादव, महासचिव बी,एन, सिंह सपा नेता मधुर श्याम राय, पूर्व राज्य मंत्री अच्छेलाल सोनी, प्रदीप यादव, अब्दुल मन्नान, गोरख प्रसाद निषाद, अनूप सोनी, राजेश सिंह, सुरेश यादव, रामानंद गुप्ता, तीर्थराज गिरि, रविंद्र खरवार, रमेश गुप्ता, धर्मेंद्र यादव, सत्येंद्र यादव, राजन यादव, मेराजुद्दीन खान, बबलू अली गाजी, बबलू खान, साजिद अली, सलीम खान, हीरा प्रसाद, राजेश यादव, कुतुबुद्दीन, सर्वेश, आलम, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉक्टर उदय नारायण गुप्ता सहित सैकड़ो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व नेता उपस्थित
रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

थाली में अन्न की बर्बादी पर लगे लगाम, तभी मिटेगी भूख की समस्या

अन्न का सम्मान, किसान की मेहनत का सम्मान है; भोजन की बर्बादी रोकना सरकार के…

1 hour ago

रिश्ते में प्यार और नजदीकी बनाए रखने के लिए छोड़ दें ये 6 आदतें, वरना बढ़ सकती है दूरियां

लेखक: अमरेश रावत। राष्ट्र की परम्परा रिश्ता चाहे कितना भी गहरा क्यों न हो, उसे…

1 hour ago

बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से कैसे बचाएं? जानिए सर्दी-जुकाम से लेकर मौसमी एलर्जी तक के लक्षण और बचाव के उपाय

लेखक: गोविन्द प्रताप मौर्य। राष्ट्र की परम्परा मौसम में बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान…

2 hours ago

बहुत गर्म चाय-कॉफी पीने की आदत पड़ सकती है भारी, बढ़ सकता है एसोफेगल कैंसर का खतरा; जानें बचाव के तरीके

लेखक: गोविन्द प्रताप मौर्य। राष्ट्र की परम्परा कई लोगों की सुबह की शुरुआत गर्मागर्म चाय…

2 hours ago

नाइट शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं के लिए जरूरी खबर: क्या रात में जागने से बढ़ सकता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा? जानिए रिसर्च क्या कहती है

लेखक: गोविन्द प्रताप मौर्य। राष्ट्र की परम्परा अक्टूबर का महीना दुनियाभर में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता…

2 hours ago

रविवार को किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और 12 राशियों का हाल

18 अक्टूबर 2026, रविवार | दैनिक राशिफल | पंचांग एवं ज्योतिष18 अक्टूबर 2026 का दिन…

2 hours ago