विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर हो कार्रवाईः जिलाधिकारी

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिये निर्देश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें जिलाधिकारी ने पूरी सख्ती से निर्देश दिया कि यातयात नियमों का पूरी तरह पालन कराया जाए, ताकि सड़क दुर्घटना व मृत्यु दर को कम किया जा सके। क्षेत्राधिकारी यातायात को निर्देश दिया कि विशेष अभियान चलाकर बिना हेलमेट के बाईक चलाने, सड़क पर वाहन खड़ा करने तथा शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि रोड पर गड्ढ़े भरकर, अंधा मोड़ पर साईनबोर्ड, आवश्यकतानुसार स्पीडब्रेकर आदि के जरिये दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। जहां अधिक दुर्घटना होती है, ऐसी जगहों को चिन्हित कर दुर्घटना के कारणों को पहचाना जाए और वहां प्रभावी कार्यवाही हो। जो भी ब्लैकस्पॉट हैं, उसे सही किया जाए। उन्होंने कहा कि मोटरसाईकिल पर प्रायः लोग बिना हेलमेट के दिख जाते हैं, ऐसे लोगों पर चालान आदि की कार्रवाई तेज हो। ड्रिंक एण्ड ड्राइव पर भी सख्त कार्रवाई हो। यह भी सुझाव दिया कि बाइक या कार का चालान करके छोड़ने से पहले वाहन चालक को कुछ देर के लिए रोककर जागरूकता सम्बन्धी शार्ट फिल्म भी दिखाया जाए, ताकि वह आगे से उल्लंघन नहीं करने के प्रति प्रेरित हो। सड़क पर वाहन खड़ा हो जाने से जाम की समस्या आम बात है, इस पर भी अभियान चलाकर कार्रवाई हो। लोनिवि के अधिशासी अभियंता को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सड़क पर गड्ढ़ों की वजह से कोई दुर्घटना होती है, उसमें आपकी जवाबदेही तय होगी। इसलिए देख लें कि कहीं ऐसे गड्ढ़े नहीं हो, जिसके कारण दुर्घटना हो सकती है।

15 अगस्त के बाद नहीं चलेंगे बिना फिटनेस के विद्यालययान

जिलाधिकारी ने जिला विद्यालययान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक में आए विद्यालय के प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि अपने विद्यालय में चलने वाले वाहनों का फिटनेस टेस्ट व परमिट 15 अगस्त तक सही करा लें। इसके बाद बिना फिटनेस के कोई भी विद्यालय वाहन सड़क पर नहीं दिखना चाहिए। एआरटीओ अरूण राय को इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी दी। यह भी निर्देश दिया कि विद्यालययान में जितनी सीट है, उतने छात्र ही उसमें बैठाएं। सभी चालकों की आंखों की जांच व उनके चरित्र का सत्यापन करा लिया जाए। हर विद्यालय में बनी परिवहन समिति की बैठक करा ली जाए और इसकी सूचना डीआईओएस के माध्यम से एआरटीओ कार्यालय भिजवा दें।

rkpshomnath

Recent Posts

बरेली पुलिस में प्रेम प्रसंग का मामला गरमाया! शाही थाने के हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही पर गिरी गाज

सांकेतिक फोटो बरेली में पुलिस महकमे में हड़कंप! शादीशुदा हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही के…

4 minutes ago

71 हजार शिक्षकों ने मांगा मनपसंद स्कूल, 12 जिलों में फंसा काम; कब खुलेगा ट्रांसफर पोर्टल?

बिहार में 6 लाख शिक्षकों के तबादले पर फिर ब्रेक! 7 नवंबर से खुलेगा पोर्टल?…

47 minutes ago

दशहरे पर पुतलों का दहन, समाज में रावणी प्रवृत्तियों का राज!

व्यंग्य: रावण की ऊँचाई नहीं, रावणी प्रवृत्तियों की करें खिंचाई Ai निर्मित लेखक: संजय एम.…

58 minutes ago

जनगणना 2027 की ड्यूटी का दायरा बढ़ा! निजी शिक्षक, बैंककर्मी और कॉरपोरेट स्टाफ भी हो सकते हैं प्रगणक

जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 18(1) के तहत नियमों में पांचवां संशोधन; केंद्र की अधिसूचना…

1 hour ago

हर साल जलता हूँ, फिर भी पलता हूँ!

रावण की व्यथा के बहाने आधुनिक समाज के दोहरे चरित्र पर तीखा प्रहार प्रस्तुतकर्ता: संजय…

1 hour ago