सपा ने मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि: तरकुलवा में कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर याद किया

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
समाजवादी पार्टी के संस्थापक, भारत के पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री धरतीपुत्र परम श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव (नेताजी) की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को विधानसभा पथरदेवा क्षेत्र के तरकुलवा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख अभिषेक त्रिपाठी उर्फ राजन ने कहा कि नेता जी भारतीय राजनीति में नए समीकरण की संरचना करने वाले एवं राजनैतिक कौशल, प्रशासनिक अनुभव इन सबसे ऊपर उठकर अपने दूर विरोधियों को भी साथ लेकर चलने का जो राजनीतिक कौशल था।उससे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।उन्होंने सामाजिक न्याय के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।सड़क से लेकर सदन तक उन्होंने संघर्ष किया।अपनों के लड़ाई के लिए कभी वह पीछे नहीं हटे,समाजवादी व्यवस्था को कायम रखने के लिए हर संभव काम किया।उन्होंने समाज के सबसे निचले तबके के हक़ की लड़ाई लड़ी।उनकी सादगी, उनकी दूरदृष्टि और जनता के प्रति उनका समर्पण आज भी हमें यह सिखाता है कि राजनीति का सच्चा अर्थ सेवा और समाजहित ही है।उनकी कमी को पूरी नहीं किया जा सकता,उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”
वहीं कार्यक्रम अध्यक्ष फखरुद्दीन खान ने कहा कि “नेताजी ने सामाजिक न्याय और समानता की जो अलख जगाई, उसे आगे बढ़ाना हम सबका कर्तव्य है। उन्होंने सदैव कार्यकर्ताओं को परिवार समझा और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का काम किया।”
सपा विधानसभा उपाध्यक्ष राकेश राय ने कहा कि नेताजी ने हमेशा देश के सैनिकों और शहीदों के सम्मान को सर्वोपरि रखा।समाजवादी सरकार में किसानों की आवाज़ को हमेशा सुना गया।किसानों को मुफ्त बिजली और सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मज़बूत हुई।
सभा को चौधरी रामप्रकाश यादव,संजय कुमार मल्ल,सुभाष पाठक,राजेश कुमार पांडेय,असलम खान,अब्दुल रब्ब,शिवशंकर यादव,ओमप्रकाश यादव,राकेश राय,ब्रह्मादेव कुशवाहा,डॉ प्रदीप राव,राम कृपाल सिंह आदि ने संबोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष फखरुद्दीन खान एवं संचालन उपाध्यक्ष भगवती मिश्रा ने किया।
इस दौरान कार्यक्रम में भोला सिंह,मुकेश सिंह, सन्नी गोंड,विनय गौड,दीनानाथ यादव, अजीमुल्ला अंसारी,नज़ीर अंसारी,उमेश यादव, सलाउद्दीन अंसारी,मनीष यादव,मुशर्रफ शेख, रामप्रवेश सिंह,राकेश शुक्ला,डॉ मंजर हुसैन, मुराद अहमद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे और नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का समापन नेताजी के आदर्शों पर चलने और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ किया गया।

rkpshomnath

Recent Posts

भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय सलाहकार विवेक सोनी क पिता का निधन, शोक की लहर

संघ के पदाधिकारियों ने जताया गहरा दुख, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना…

5 hours ago

तेजाब फेंकने और अपहरण के दोषी को 10 साल का कठोर कारावास, 50 हजार जुर्माना

ऑपरेशन कनविक्शन के तहत गोरखपुर पुलिस की प्रभावी पैरवी से मिली सफलता, चिलुआताल थाने में…

5 hours ago

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से डॉ. निशांत त्रिपाठी की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से की मुलाकात, निषाद पार्टी प्रमुख…

7 hours ago

गोरखपुर में साल के अंत तक निषेधाज्ञा, डीएम दीपक मीणा ने जारी किया आदेश; जानिए पूरा मामला

जिलाधिकारी गोरखपुर दीपक मीणा यतीन्द्र मिश्र व अजीत पाण्डेय की रिपोर्ट गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

7 hours ago

सरकारी योजनाओं के ऋण आवेदनों का प्राथमिकता से करें निस्तारण : सीडीओ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह…

8 hours ago

हौसलों की रोशनी से जगमगाया गोरखपुर! दिव्य दीपावली मेले में दिव्यांगों की कला ने जीता दिल

CDO ने खुद की खरीदारी; जानिए क्या-क्या रहा खास यतींद्र मिश्र की कलम से गोरखपुर…

8 hours ago