बदायूं(राष्ट्र की परम्परा)l जिस तरह से मुसलमान के साथ समाजवादी पार्टी बैंक की राजनीति की जाती है इसलिए मुसलमानों को भी अब जागना होगा नहीं तो आने वाली नस्लें हमेशा कोसती रहेंगी। पूरे उत्तर प्रदेश में 20 परसेंट मुसलमान होने के बावजूद टिकट वितरण में अनदेखी की गई है जिसकी आवाज पूर्व विधायक
व पूर्व मंत्री वर्तमान में समाजवादी पार्टी से राष्ट्रीय सचिव आबिद रजा ने प्रेस वार्ता के दौरान यह बात कही, उन्होंने पीडीए के तहत मुसलमान को
समाजवादी पार्टी भी टिकट नहीं दे रही है इससे उन्होंने आपत्ति जाहिर की है। उन्होंने कहा मुझे गठबंधन से कोई एतराज नहीं है लेकिन मुसलमान को उनका हक मिलना चाहिए विपक्ष बहुत कमजोर है ऐसा लगता है तीसरी बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बनेंगे, क्योंकि विपक्ष के पास वोट साधने की राजनीति नहीं है। रजा ने
कहा मुसलमान को पोस्टर लगाना कुर्सियां बिछाना छोटे-मोटे पद दे देना सिर्फ यही रह गया है, चुनावी
मौसम में उनके साथ लंबे-लंबे वादे किए जाते हैं फिर 5 साल के लिए उन्हें उन्हीं की हालत पर छोड़
दिया जाता है मुसलमान की आवाज उठाने वाला कोई नहीं। रजा ने बरेली मंडल में आंवला लोकसभा सीट से किसी मुसलमान को टिकट न
देने से आपत्ति जाहिर की है।
रामगोविन्द चौधरी: छात्र राजनीति से नेता प्रतिपक्ष तक, जेपी से अखिलेश तक लंबा समाजवादी सफर…
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने की आशंका गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। निवाड़ी थाना क्षेत्र…
सांकेतिक Snapchat से हुई थी कांस्टेबल से पहचान मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेरठ में…
झाड़-फूंक के नाम पर 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 55 वर्षीय तांत्रिक…
नेपाल में मूसलाधार बारिश से उत्तर बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गंडक-कोसी-बागमती उफान पर…
झारखंड में मौसम का कहर! तेज हवा में पेड़ और बिजली के पोल गिरे, स्कूल…