सपा विधायक पूजा पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दी धन्यवाद, कहा – ‘ज़ीरो टॉलरेंस नीति से मिला न्याय’

लखनऊ।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश विधानसभा में ‘विज़न डॉक्यूमेंट 2047’ पर चल रही 24 घंटे की मैराथन चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी की विधायक पूजा पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ज़ीरो टॉलरेंस नीति की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि इस नीति के कारण प्रदेश में कानून-व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और उन्हें अपने पति की हत्या के मामले में न्याय मिला।

पूजा पाल ने कहा, “हर कोई जानता है कि मेरे पति (राजू पाल) की हत्या किसने की। मैं मुख्यमंत्री को धन्यवाद देना चाहती हूँ कि उन्होंने मुझे न्याय दिलाया और मेरी बात तब सुनी जब किसी और ने नहीं सुनी। प्रयागराज में मेरे जैसी कई महिलाओं को ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत न्याय मिला, जिसके कारण अतीक अहमद जैसे अपराधी मारे गए।”

सपा विधायक ने आगे कहा कि उनके पति के हत्यारे अतीक अहमद को मिट्टी में मिलाने का काम मुख्यमंत्री ने किया। “जब मैंने देखा कि कोई भी अतीक अहमद जैसे अपराधियों के खिलाफ लड़ना नहीं चाहता, तो मैंने आवाज़ उठाई। इस लड़ाई में जब मैं थकने लगी, तब सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुझे न्याय दिलाया,” उन्होंने भावुक होते हुए कहा।

गौरतलब है कि 2005 में पूजा पाल के पति और बसपा विधायक राजू पाल की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में अतीक अहमद और उनके गिरोह का नाम सामने आया था। फरवरी 2023 में इस मामले के एक प्रमुख गवाह उमेश पाल की भी प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन 15 अप्रैल 2023 की रात मेडिकल जांच के दौरान प्रयागराज में ही कुछ लोगों ने पत्रकार बनकर दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी।

पूजा पाल के बयान को विधानसभा में ध्यानपूर्वक सुना गया, और उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश की जनता आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर विश्वास की नज़र से देख रही है, क्योंकि अपराध और अपराधियों के प्रति सरकार का रवैया अब सख्त और निर्णायक है।

Editor CP pandey

Recent Posts

बिहार एमएलसी चुनाव में बीजेपी ने खोले पत्ते, चारों सीटों पर उम्मीदवार घोषित; 23 अक्टूबर को मतदान

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में होने…

10 minutes ago

TRE-4 में नौकरी का मौका बढ़ा, BPSC ने जोड़े 932 नए पद; 26 अक्टूबर तक आवेदन

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0)…

27 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार पर याचिका से गरमाया मामला, सुप्रीम कोर्ट अगले सप्ताह करेगा सुनवाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार से जुड़े एक…

44 minutes ago

गाली-गलौज रोकने को कहा तो भड़क गया रिश्ते का देवर, पीछे से पेट में घोंपा चाकू; महिला की मौत

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। चित्राहाट थाना क्षेत्र के बलीपुरा गांव में रविवार देर रात…

3 hours ago

नीला ड्रम हत्याकांड में अब फैसले का इंतजार, 30 सितंबर को खुलेगा 126 पेशियों और 22 गवाहियों का राज

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। देशभर में चर्चा में रहे सौरभ राजपूत हत्याकांड में अब…

4 hours ago

सुपौल अपहरण कांड का खुलासा: एक आरोपी गिरफ्तार, चारपहिया वाहन बरामद; रुपये के विवाद की बात आई सामने

सुपौल में दिनदहाड़े अपहरण और फायरिंग से हड़कंप, पुलिस ने युवक को अररिया से सकुशल…

4 hours ago