बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह और पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को नायब तहसीलदार बरहज के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बरहज रेलवे स्टेशन मार्ग की मरम्मत, रेलवे लाइन को बड़हलगंज तक जोड़ने, मोहन सेतु व भागलपुर पक्का पुल निर्माण, बेरियाघाट और बरहज घाट पर समय से पीपा पुल लगाने तथा जर्जर सड़कों की दुरुस्ती जैसी मांगें की गईं। साथ ही परासिया–देवार क्षेत्र में कटान रोकने, किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने और लवरछी बाईपास पर जल निकासी की व्यवस्था करने की बात कही गई।
सपा नेताओं ने चेताया कि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो पार्टी जनता के साथ आंदोलन करेगी।
कार्यक्रम में बबलू सिंह, कलेक्टर शर्मा, महंथ यादव, धर्मदेव कुशवाहा, अवध बिहारी जायसवाल, विश्वनाथ जायसवाल, महातम यादव सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…
पश्चिम एशिया में जारी Middle East संकट का असर अब भारत के दवा बाजार पर…
UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…
भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…