एसपी ने कोतवाल को दिया मुकदमा दर्ज करने का निर्देश

धार्मिक मंच पर अब नहीं होगा अश्लील नृत्य-एसपी

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने धार्मिक मंच पर अश्लील डांस के वायरल हो रहे वीडियो, मामले को काफी गंभीरता से लेते हुए शहर कोतवाल को निर्देश दिया है कि, वे मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करें। उन्होने यह भी कहा कि, इस तरह का कोई भी कार्यक्रम बिना परमीशन न किये जाय और परमिशन मिलने के बाद भी कार्यक्रम की गरिमा का विशेष ध्यान रखा जाय, अन्यथा की स्थित में कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
बता दें कि शहर कोतवाली क्षेत्र के राजघाट पर आयोजित राम जानकी विवाह उत्सव बाल मेला में, आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बार बालाओं के नृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में यह साफ तौर पर देखा जा सकता है जिस मंच पर बार बालाओं द्वारा डांस किया जा रहा है, उस मंच पर जो बैनर लगा है, उस पर साफ अक्षरों में राम जानकी विवाह उत्सव मेला लिखा हुआ है। धार्मिक मंच पर बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों द्वारा इसकी काफी निन्दा भी की जा रही थी। उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने शहर कोतवाल को पूरे मामले की जांच करके मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश जारी कर दिया है। इतना ही नहीं भविष्य में ऐसे किसी आयोजन के प्रति हिदायत देते हुए कहा कि बिना परमीशन के कोई आयोजन नहीं किया जायेगा, परमीशन के बावजूद कार्यक्रम की गरीमा का विशेष ध्यान रखना होगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

खेरिया एयरपोर्ट पर तेज निर्माण, आगरा को मिलेगी नई हवाई पहचान

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा सिविल एयरपोर्ट को आधुनिक हवाई सेवाओं से जोड़ने की दिशा…

16 minutes ago

गौआश्रय स्थल मामले में तीन सदस्यीय जांच समिति, दोषियों पर होगी कार्रवाई

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सक्सेना चौक पर सामने आए गोवंश अस्थि प्रकरण को लेकर जिला…

20 minutes ago

एकमुश्त कर जमा योजना से वाहन स्वामियों को बड़ी राहत

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कुशीनगर में आयोजित परिवहन कर मेला छोटे व्यवसायिक वाहन स्वामियों के…

1 hour ago

आगरा मंडल में कर वसूली समीक्षा, जिलों को सख्त निर्देश

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के आगरा मंडल में राजस्व संग्रह और जन शिकायत…

1 hour ago

ट्राम्बे इंजन हटाने पर बवाल, धरोहर बनाम विकास बहस तेज

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विकास के दावों के बीच एकमा डिपो स्थित ऐतिहासिक ट्राम्बे…

1 hour ago

जमीन फर्जीवाड़ा केस में लखीसराय उपसभापति गिरफ्तार

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। लखीसराय में जमीन फर्जीवाड़ा मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस…

2 hours ago