सड़क बनवाने की माँग को लेकर सपा ने किया प्रदर्शन

दस साल से टुटी है सड़क -विजय रावत

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
रविवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिन के ग्यारह बजे करूअना मगहरा मार्ग बनाने हेतु करूअना चौराहे पर सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा भाजपा सरकार झूठे वादे व झूठे दिखावे करती है, यह एक झुठा व जनता को गुमराह करने वाली सरकार है। इस सरकार को विकास रोज़गार से कुछ नहीं लेना नही हैं, जिसका देन है की उन्हीं के जनप्रतिनीधी के घर जाने वाली सड़क आज आठ साल से भाजपा सरकार के शासन काल मे नहीं बन पाई और भाजपा सरकार के लोग घुम घुम कर विकास गिना रहे है।
रावत ने जनता से कहा कि आपने बरहज विधान सभा से तीन बार भाजपा का सांसद व दो बार भाजपा का विधायक दिया, लेकिन बरहज विधानसभा की भोलीभाली जनता को विकास के नाम पर गुमराह किया गया है, अब समय आ गया है की आने वाले विधान सभा चुनाव मे भाजपा को हटाने का काम करे। इस दौरान मुख्य रूप से रणविजय सिह, सुनिल सिह, राजू पाण्डेय, सजय तिवारी, सुधीर मिश्रा, अजय यादव, मनिष कुमार, राजन बाबा, सुरेश कुमार, अनिल शर्मा, राहुत तिवारी, शुभम सिह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

दीक्षारम्भ के साथ प्रभा देवी पीजी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…

38 minutes ago

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

1 day ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

2 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

2 days ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

3 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

3 days ago