48 घंटे के अनदर कार्य शुरू नहीं किया गया तो होगा धरना – विजय

प्रदेश की भाजपा सरकार मे बिजली कटौती से जनता परेशानविजय

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)गुरुवार को क्षेत्र की जर्जर सडको व बेतहाशा बिजली कटौती को लेकर सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में भैया फूलवरिया गांव के लोगों ने जोर दार प्रदर्शन किया।इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा उत्तर प्रदेश की सारी सडके टुटी व जर्जर हो गई हैं, लेकिन सरकार को कुछ लेना देना नही हैं यह सरकार सिर्फ़ झुठ का फिता काट कर शिलान्यास कर रही हैं। अगर 48 घंटे के अंदर भैया फुवरीया व करुअना मगहरा मार्ग पर काम चालू नही हुआ तो हम सभी ग्रामवासी धरना देने के लिए मजबूर होंगे। इस भाजपा सरकार मे विकास का पहिया रुक गया है एक ओर जहां सडकों का बुरा हाल है वहीं भीषण गर्मी से आम जनता परेशान है और भाजपा सरकार के मंत्री चौबीस घंटे बिजली देने की झुठी घोषणा कर रहे है, इस सरकार के शासन में किसान, नौजवान, बेरोजगार सभी का बुरा हाल हैं। इस दौरान अनिश शर्मा, विकास,पंकज कुमार, किशन सिंह ,हितेश, अकित सिंह विशेन,मुन्ना सिंह कमलेश वर्मा,संदिप राजू, महेश शर्मा इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

5 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

5 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago