निजामाबाद में समाधान दिवस का हुआ आयोजन

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा) उप जिला अधिकारी निजामाबाद कुंदन राज कपूर के उपस्थिति में, गंभीरपुर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया है।
थाना समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई, जिस पर उप जिला अधिकारी निजामाबाद और थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य ने फरियादियों की शिकायतों को सुना और उसके निस्तारण का प्रयास किया। जिन शिकायतों का निस्तारण मौके पर नहीं हुआ, उनके निस्तारण के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया गया है। थाना समाधान दिवस के अवसर पर उप जिला अधिकारी ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण, गुणवत्ता पूर्वक समय सीमा के अंदर कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस की शिकायतों में किसी कीमत पर लापरवाही और पक्षपात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।कुल 17 प्रार्थना पत्र देखे गए जिसमे 2 का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि अन्य मामलों के लिए टीमें गठित कर जाँच करते हुए निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। गंभीरपुर थाने में समाधान दिवस के अवसर पर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को उप जिला अधिकारी निजामाबाद व थानाध्यक्ष ने सुनकर निस्तारण का निर्देश दिया। समाधान दिवस के अवसर पर लेखपाल रामप्यारे यादव, लेखपाल अटल कुमार राय, अमर सिंह,
चकबंदी लेखपाल अरविंद यादव बसंती राम, राधे श्याम, जय राम प्रजापति, रामाशंकर, रामलाल,बृज किशोर यादव, उमेश यादव,दिलीप कुमार,शिव कुमार सिंह,आदि लोग उपस्थित थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

2 minutes ago

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

12 minutes ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

37 minutes ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

42 minutes ago

27 वर्षों की सेवा के बाद ड्राइवर राजू प्रसाद सेवानिवृत्त

अधिकारियों ने सम्मानपूर्वक दी विदाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) मंडलायुक्त कार्यालय गोरखपुर में कार्यरत ड्राइवर राजू…

56 minutes ago

माता-पिता और शिक्षक के समन्वय से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है: पुष्पा चतुर्वेदी

ब्लूमिंग बड्स स्कूल के शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन में मेधावियों का सम्मान संत कबीर नगर (राष्ट्र की…

1 hour ago