संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी संदीप कुमार व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने थाना कोतवाली खलीलाबाद व थाना बखिरा पहुंचकर पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित थाना समाधान दिवस में फरियादियों से उनकी समस्याओं को मौके पर सुनकर निस्तारण कराया तथा लंबित शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया।
समाधान दिवस में मौजूद संबंधित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतकर्ताओं का पक्ष सुनते हुए शिकायतों का शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए साथ ही राजस्व और पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से करने हेतु बताया।
तत्पश्चात वहां मौजूद शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए निस्तारित हो चुकी शिकायतों के संबंध मे फीडबैक भी लिया। इस अवसर पर राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
इसी क्रम में जनपद के राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल व थाना पर थाना समाधान दिवस आयोजित कर थाने पर आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जांच करते हुए त्वरित निस्तारण कराया व शेष प्रकरणों के विधिक निस्तारण हेतु राजस्व और पुलिस विभाग की टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण कराने हेतु संबंधित को निर्देशित कियाl
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…
नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…
निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…
एक जैसे अपराधों की कड़ियों को जोड़ने के लिए क्राइम एनालिसिस टीम’ का गठन गोरखपुर(राष्ट्र…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण…