रोज़ थोड़ी ज़िंदगी बेंची

ग़ैरों के ख़यालात की लेते हैं ख़बर
खुद के गिरेबान में झांका नहीं जाता!
बस्ती में ख़ूब सियासत की जाती है,
उनकी आवाज़ को कोई नहीं उठाता।

ग़ैरों की बुराई न देखूँ वो नज़र दे,
खुद की बुराई परखने का हुनर दे,
तन के खड़े रहे जो जड़ से उखड़ गये,
हवाओं के रुख़ से वाक़िफ़ नहीं थे !

मगरूर जितने पेड़ थे, हैरत में पड़ गए,
आंधियां चलीं तो जड़ों से उखड़ गए,
ग़ैरों की ग़ुलामी पर रज़ामंद है तू,
शिकवा तुझसे नहीं ग़ैरों से ही है।

नज़र नहीं नज़ारों की बात करते हैं,
जमीं पर सितारों की बात करते हैं,
वो हाथ जोड़कर बस्ती लूटने वाले,
महफ़िल में सुधारों की बात करते हैं।

इतने ग़म मिले कि आँसू सूख गये,
रोना भी चाहो तो अब मन नहीं करता,
बड़े घाटे का सौदा है ये साँस लेना,
उम्र बढ़ती है, जीवन कम हो जाता।

मुफ़लिसी में न कोई काम आता है,
चिता जलाने हर कोई आ जाता है,
अहमियत अल्फ़ाज़ की होती है,
असर तो हरदम लहजे का होता है।

कभी ग़म फिर कभी हँसी बेची,
और कभी खुद की बेबसी बेंची,
ज़िंदगी की साँसे ख़रीदने के लिये,
आदित्य रोज़ थोड़ी ज़िंदगी बेंची।

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य ‘

लखनऊ

rkpnews@somnath

Recent Posts

कानपुर में शादी के बाद किडनी के लिए दबाव, पत्नी से 30 लाख की मांग; FIR दर्ज

कानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने…

1 hour ago

तीन दिवसीय एयरोमॉडलिंग वर्कशॉप का आयोजन, कुलपति ने की सराहना

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 6 से 8 अप्रैल 2026 तक…

1 hour ago

ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की तबीयत पर सस्पेंस, बेहोशी की खबरों से हलचल

तेहरान/मिडिल ईस्ट (राष्ट्र की परम्परा)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान के सुप्रीम…

1 hour ago

ट्रंप की धमकी पर ईरान का बड़ा दांव, परमाणु ठिकानों के चारों ओर मानव ढाल

ईरान में बढ़ा तनाव: अमेरिकी चेतावनी के बीच युवाओं की ‘मानव श्रृंखला’ से जवाब, दुनिया…

4 hours ago

बाढ़ राहत में भ्रष्टाचार का भंडाफोड़: तहसील से तंत्र तक हिल गया सिस्टम

भ्रष्टाचार कोविड महामारी या कैंसर से भी अधिक खतरनाक बीमारी है, क्योंकि यह धीरे-धीरे पूरे…

16 hours ago

भागवत कथा में शुकदेव-परीक्षित संवाद और भक्ति का महत्व बताया गया

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर स्टैंड पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन…

17 hours ago