सॉफ्टवेयर इंजीनियर से हुई 60 लाख की ठगी

रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर हड़पे रुपए , पुलिस ने 28 लाख रुपए वापस कराए

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
गोरखपुर में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से जालसाजों ने 60 लाख रुपए की ठगी कर दी । सॉफ्टवेयर इंजीनियर को जालसाजो ने बंगाली लव कैफे रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा दिया और इसके नाम पर उनसे 60 लाख रुपए हड़प लिए । जब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ तो इसकी शिकायत पुलिस से की ।घटना एम्स इलाके की है । शिकायत पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए जालसाजों से 28 लाख रुपए वापस दिलवा दिए । शेष बचे हुए रुपये भी जल्द मिलाने की उम्मीद है ।

फेसबुक ऐड देखकर झांसे में आया

दरअसल एम्स इलाके के महादेव झारखंडी के रहने वाले और नवोदय विद्यालय के रिटायर्ड प्रिंसिपल प्रेम नारायण शुक्ला के बेटे प्रेम शुक्ला माइक्रोसॉफ्ट में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं । उन्होंने फेसबुक पर बंगाली लव कैफे रेस्टोरेंट का ऐड देखा। ऐड में दिखाए गए नंबर पर संपर्क करने पर एक महिला ने बताया कि यह रेस्टोरेंट घरेलू महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से दिल्ली में शुरू किया गया है। जिसमें घर का बना खाना परोसा जाता है। इस फ्रेंचाइजी को गोरखपुर में शुरू करने के लिए प्रेम शुक्ला ने 60 लाख रुपए खर्च करने का फैसला लिया ।

बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए 48 लाख रुपए

प्रेम शुक्ला ने 48 लाख रुपए अपने बैंक खाते से महिला के खाते में ट्रांसफर कर दिए और बाकी 12 लाख रुपए अपने पिता से जमा कराए । पैसे जमा करने के बाद , महिला ने फोन उठाना बंद कर दिया , जिससे प्रेम शुक्ला को ठगी का एहसास हुआ । उन्होंने अपने पिता के माध्यम से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई ।

दिल्ली पहुंचने पर सिर्फ मिला बैनर

शिकायत मिलने पर साइबर थाने के एसआई उपेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम जुलाई में दिल्ली पहुंची । फेसबुक पर दिए गए पते पर जांच करने पर रेस्टोरेंट का सिर्फ एक बैनर मिला लेकिन, कोई रेस्टोरेंट नहीं । पुलिस ने ठगो के बैंक खातों की पहचान कर उन्हें फ्रीज कराया ।
जिससे 28 लाख रुपए वापस प्राप्त हो गए व शेष रुपए जल्द मिलने की उम्मीद है।
एसएसपी गोरखपुर डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित को 28 लाख रुपए वापस दिलाए है और शेष राशि भी जल्द मिल जायेगी । इस मामले में आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

India-US Trade Deal: टैरिफ कटौती से रिश्तों को नई रफ्तार

India-US Trade Deal को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार देर रात बड़ा…

2 hours ago

US Trade Deal पर पीयूष गोयल का पलटवार, राहुल गांधी पर हमला

US Trade Deal पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान, बोले– भारत को सबसे अच्छी शर्तें…

2 hours ago

WPL 2026 Eliminator Match Result: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराया

WPL 2026 Eliminator Match Result: वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) के एलिमिनेटर मुकाबले में…

2 hours ago

प्राचीन भारतीय अभिलेख और मुद्राएं इतिहास लेखन की रीढ़: प्रो. विपुला दुबे

प्राचीन भारतीय अभिलेख एवं मुद्राएं-अभिरुचि कार्यशाला: राष्ट्रीय व्याख्यान श्रृंखला का शुभारंभ गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

5 hours ago

गणेश जी की यह कथा हर युवा को क्यों पढ़नी चाहिए?

प्रस्तावनाएपिसोड 11 में हमने सीखा कि धैर्य ही सच्ची विजय का आधार है।अब एपिसोड 12…

5 hours ago

भोपाल में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म आरोपी की कोर्ट में पेशी के दौरान पिटाई, वीडियो वायरल

1मध्य प्रदेश/भोपाल (राष्ट्र की परम्परा)। भोपाल जिले में 11वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के…

5 hours ago