समाजसेवी उमेश चन्द्र मिश्र ने किया था जिलाधिकारी से शिकायत
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।सदर ब्लाक के ग्राम सभा बागापार महराजगंज मेन रोड पर गांव के बागापार मे स्थित पोखरी के पास क्षतिग्रस्त पुलिया की टूटीं फर्श मरम्मत कार्य को लेकर विभाग द्वारा न करने से नाराज लोगों ने व समाजसेवी उमेश चन्द्र मिश्र ने जिलाधिकारी से शिकायत किया था और पुलिया को ठीक करने की मांग किया था जिसको लेकर लोक निर्माण विभाग की तरफ से ह्यूम पाईप डालकर पुलिया ठीक किया जा रहा है। प्राप्त समाचार के अनुसार ग्रामीणों का कहना है कि बागापार मार्ग पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हैं।जिससे टूटे पुलिया के फर्श से आए दिन राहगीर दुर्घटना के शिकार हो रहे थे और एक बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहा था जो अब बागापार आने के लिए बड़ी गाड़ी और फोर व्हीलर महराजगंज झनझन पुर वाया बागापार की तरफ से आ रहा था लेकिन बार बार समाजसेवी मिश्रा के शिकायत पर जिला प्रशासन व विभाग के लोगो ने संज्ञान लिया है जिससे क्षेत्र वासियों को काफी खुशी है वही शिकायतकर्ता समाजसेवी उमेश चन्द्र मिश्र ने कहा कि कई बार जिम्मेदारों से शिकायत की गई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। उच्च अधिकारियों को अवगत करा कर क्षेत्र के लोगों की प्रमुख समस्या जो पुलिया क्षतिग्रस्त होने से दर्जन भर से ज्यादा राहगीर सड़क पर गिरकर घायल हो चुके हैं जिसको लेकर लोक निमार्ण विभाग ने महराजगंज, बागापार मार्ग के मार्ग के चौड़ीकरण / सुदृढ़ीकरण कार्य का आगणन मुख्य अभियन्ता-1 के पत्रांक 2070 नि0/152-01 नि/महराजगंज/भाग-2/22-23 दिनांक- 7/02/23 द्वारा प्रमुख सचिव लो०नि० अनु-01 उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को प्रेषित किया गया है। मार्ग की ई०एफ०सी० हो चुकी है जिसमें नये पुलिया निर्माण का प्रावधान किया गया है। मार्ग के किमी 10 मे क्षतिग्रस्त पुलिया को हटाकर हयूम पाईप डालकर पुलिया ठीक कराया जा रहा है।
इस सम्बन्ध मे समाजसेवी उमेश चन्द्र मिश्र सहित ग्राम सभा के रामभजन, मोहन , सुधीर प्रदीप,कृष्ण मोहन,बबलू आदि ने जिलाधिकारी से ध्वस्त पुलिया को ठीक कराने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…
की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…
महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए…
छिन्दवाड़ा/म.प्र. (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ, जिला छिन्दवाड़ा (म.प्र.) में सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, मोहन…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा…