समाजसेवी समरेंद्र सिंह ने श्रद्धालुओं को बाबा धाम के लिए रवाना किया

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुखपुरा कस्बे के बैसहां चट्टी से गुरुवार को समाजसेवी समरेंद्र सिंह किसमिस ने एक बस से श्रद्धालुओं को बाबा धाम के लिए रवाना किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं का फूलों, मालाओं, मिष्ठान और गेरुआ सफा से स्वागत किया गया। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुखपुरा निवासी समाजसेवी समरेंद्र सिंह ऊर्फ किसमिस द्वारा क्षेत्र के श्रद्धालुओं को विधिवत पूजन-अर्चन कर, स्थानीय देवस्थानों पर माथा टेकने के बाद बाबा धाम के लिए रवाना किया गया। श्रद्धालुओं को गर्मजोशी से फूल, मालाओं से स्वागत किया गया और मिष्ठान भी खिलाया गया। साथ ही उन्हें गेरुआ सफा पहनाया गया। समरेंद्र सिंह ने इस अवसर पर कहा, “श्रावण मास के दौरान श्रद्धालु बाबा धाम जाकर अपने साथ-साथ क्षेत्र के कल्याण की कामना करते हैं। उनके सेवा करने से मन में एक अद्भुत प्रसन्नता का अनुभव होता है।” इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज राजभर, जनार्दन सिंह, रामायण यादव, सरल पांडेय, हलचल सिंह, अंगद चौहान, आशुतोष कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Karan Pandey

Recent Posts

अब Facebook से मिलेगी नौकरी! तीन साल बाद Meta ने फिर शुरू किया Local Job Listings फीचर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सोशल मीडिया दिग्गज Meta (Facebook) ने तीन साल बाद…

22 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित; 187 उम्मीदवार चयनित, 23 वेटिंग लिस्ट में

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (SCI) ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट…

29 minutes ago

टैरिफ का असर: अमेरिका को भारत का निर्यात सितंबर में 12% घटा, चीन को निर्यात में 34% की बढ़त

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अमेरिका द्वारा भारतीय वस्तुओं पर ऊँचा आयात शुल्क (टैरिफ)…

1 hour ago

आज का भारत मौसम अपडेट: दक्षिण में भारी बारिश, उत्तर भारत में शुष्क रहेगा मौसम?

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारत के मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, देश के…

1 hour ago

भाटपाररानी में दीवार ढहने से मासूम की मौत, बहन गंभीर — सुकवा गांव में मचा कोहराम

भाटपाररानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।स्थानीय थाना क्षेत्र के सुकवा गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे…

2 hours ago

🕰️ १६ अक्टूबर : इतिहास के आईने में संघर्ष, परिवर्तन और गौरव के रंग

बंगाल विभाजन : स्वदेशी चेतना की ज्वाला (1905)१६ अक्टूबर १९०५ को लॉर्ड कर्ज़न ने बंगाल…

10 hours ago