Oplus_16908288
भाटपाररानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
स्थानीय थाना क्षेत्र के सुकवा गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय किशोरी की जान चली गई, जबकि उसकी बड़ी बहन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।
जानकारी के अनुसार, मजदूर त्रिभुवन प्रसाद की पुत्रियां — सोनी (16) और मौनी (18) — अपने मिट्टी के मकान में बैठी थीं। इसी दौरान अचानक कच्ची दीवार भरभरा कर गिर पड़ी और दोनों बहनें मलबे के नीचे दब गईं। शोर सुनते ही परिवारजन और पड़ोसी दौड़कर पहुंचे और किसी तरह मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला।
गंभीर अवस्था में दोनों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने तत्काल देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने सोनी को मृत घोषित कर दिया, जबकि मौनी का उपचार जारी है।
इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शोकग्रस्त परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और मुआवजा प्रदान करने की मांग की है।
संजना साहनी ने मारी बाजी, अंकित और मधु भी चमके संत कबीर नगर (✍️ राष्ट्र…
बलिया में प्रशासन का बड़ा एक्शन! सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम, रुकवाया जा…
डॉराम रतन बनर्जी गोरखपुर ने खोया चिकित्सा जगत का अनमोल रत्न! 90 साल की उम्र…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत पात्र नागरिकों…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। गांधी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना…