कड़ाके की ठंड में फरिश्ता बने समाजसेवी, 600 जरूरतमंदों को मिला कंबल का सहारा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने गरीबों, असहायों और बेसहारा लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ऐसे कठिन समय में फरेंदा क्षेत्र से मानवता को गर्माहट देने वाली पहल सामने आई है। महदेवा के पूर्व प्रधान एवं समाजसेवी विनोद चौधरी ने आगे बढ़कर क्षेत्र के गरीब, असहाय, वृद्ध एवं विधवा जरूरतमंदों के बीच 600 कंबलों का वितरण कर उन्हें ठंड से राहत प्रदान की।
कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोग मौके पर पहुंचे। ठिठुरती ठंड में जब लोग राहत की आस लगाए बैठे थे, तब समाजसेवी की यह पहल उनके लिए संजीवनी साबित हुई। कंबल पाकर बुजुर्गों, महिलाओं और जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और सुकून साफ नजर आया।
इस अवसर पर समाजसेवी विनोद चौधरी ने कहा कि ठंड के इस मौसम में निर्धन, असहाय और जरूरतमंदों की सेवा करना ही सच्ची समाजसेवा है। जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति तक राहत नहीं पहुंचेगी, तब तक ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से भी आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोगियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंकित वर्मा, राकेश चौधरी, पप्पू चौधरी, अशोक चौधरी, गुड्डू यादव, प्रदीप चौधरी, तापसी गुप्ता एवं गुड्डू तिवारी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पूरे समर्पण और सेवा भाव के साथ सहभागिता निभाई। कंबल वितरण की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे सामाजिक कार्य न केवल जरूरतमंदों को राहत देते हैं, बल्कि समाज में संवेदनशीलता, आपसी सहयोग और मानवता के मूल्यों को भी सशक्त करते हैं। कड़ाके की ठंड के बीच यह प्रयास जरूरतमंदों के लिए उम्मीद और राहत की किरण बनकर सामने आया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

19 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

1 day ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago