पश्चिम बंगाल (राष्ट्र की परम्परा)। परगना में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार (5 जनवरी 2026) को मुरीदगंगा नदी पर बनने वाले पुल का शिलान्यास किया। इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर निशाना साधा। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि BJP किसी भी धर्म में विश्वास नहीं रखती और देश में झूठ फैलाने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान गंभीर रूप से बीमार लोगों को भी अपनी पहचान साबित करने के लिए लंबी लाइनों में खड़ा किया गया, जो अमानवीय है।
SIR के खिलाफ मंगलवार को कोर्ट जाएगी TMC
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की कि उनकी सरकार मंगलवार को SIR के खिलाफ अदालत का रुख करेगी।
उन्होंने कहा,
“हम वोटर लिस्ट को दुरुस्त करना चाहते हैं, लेकिन यह प्रक्रिया सही तरीके से और समय लेकर होनी चाहिए। एक-दो साल में किया जाए, इतनी जल्दबाजी क्यों? इस जल्दबाजी में सिर्फ दो महीने में 81 लोगों की मौत हो गई, कई लोगों ने आत्महत्या की कोशिश की और वे अस्पताल में भर्ती हैं।”
“बंगाल की कहानी BJP के नजरिए से दिखाई जा रही”
ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल को लेकर झूठी कहानियां फैलाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा,
“बंगाल की कहानी BJP के वर्जन से बताई जा रही है। हमें कुछ कहने की जरूरत नहीं है। बस गंगासागर को देखिए, हमने क्या किया और आपने क्या किया? कुछ भी नहीं।”
1700 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा गंगासागर पुल
मुख्यमंत्री ने गंगासागर पुल का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार से सवाल किया कि उसने इस परियोजना के लिए क्या किया।
उन्होंने बताया कि
• गंगासागर पुल 1700 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है
यह एक अल्ट्रा-मॉडर्न, चार लेन का पुल होगा
• मुरीदगंगा नदी पर करीब 4 किलोमीटर लंबा पुल बनाया जा रहा है
ममता बनर्जी ने कहा,
“हम सिर्फ बातें नहीं करते, काम करके दिखाते हैं।”
ये भी पढ़ें – वेनेजुएला में तुरंत चुनाव नहीं होंगे: सत्ता परिवर्तन के बाद डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
मछुआरों के मुद्दे पर भी केंद्र को घेरा
सीएम ने मछुआरों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि कई बार मछुआरे मछली पकड़ते समय बाघों और मगरमच्छों का शिकार हो जाते हैं, या सीमा पार चले जाने पर गिरफ्तार कर लिए जाते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ऐसे मछुआरों को वापस लाने का काम करती है, जबकि BJP केवल वोटर लिस्ट से नाम हटाने का काम कर रही है।
ये भी पढ़ें – बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ी बर्बरता: झेनैदाह में हिंदू महिला से गैंगरेप, पेड़ से बांधकर काटे बाल, वीडियो वायरल
वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…
नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…
छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…
नाले में फंसे 50 वर्षीय मुन्नीलाल, को अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया…
गंभीर घायल युवक बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार…