बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l समाजसेवी पयागपुर बालेंद्र उर्फ विपिन श्रीवास्तव ने पानी से घिरे, परिवार के सदस्यों से मिलकर कुशल जाना और सभी को पका पकाया भोजन का प्रबंध शुरू करा दिया है। अपनी साथ दर्जनों समर्थकों सहित भूपगंज नई बस्ती, पयागपुर, सचौली, कोटबाजार में भ्रमण कर गरीबों का हाल जाना और कहा कि जिनके घरों में पानी भरा है भोजन पकाने का प्रबंध नहीं है वह लोग चल रहे लंगर में सुबह-शाम भोजन पाकर केवल आशीर्वाद दें। समाजसेवी ने बताया कि लगातार मूसलाधार बारिश के बाद से छोटे बड़े दुकानदारों की दुकान बंद हो चुकी है। उनके सामने रोजी-रोटी का सवाल खड़ा हो चुका है। सभी को खाने के लिए दिक्कत है। ऐसे में उन्होंने कहा कि भूखे को भोजन खिलाना सबसे बड़ा धर्म माना गया है। समाजसेवी के साथ आलोक श्रीवास्तव ,दद्दन ,टहलु, विवेक, नारायण, तुलसी, अनूप, सहित तमाम अन्य लोग मौजूद रहे।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नकली सोने के बिस्कुट के नाम पर…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कायस्थ…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पालिका परिषद बलिया की सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सीओ सिकंदरपुर कार्यालय में तैनात कांस्टेबल सुनील शाह की पहल पर…
ग्वालियर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) ने मनोज वर्मा को ग्वालियर जिला इकाई…