युवाओं को योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु किया गया प्रेरित
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के नेतृत्व में शनिवार को विकास खण्ड भटनी एवं भाटपाररानी में सामाजिक जागरूकता प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जागरूक युवा ही जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज की अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे योजनाओं की समुचित जानकारी प्राप्त कर उसे जरूरतमंद व्यक्तियों तक पहुंचाने में सहभागी बनें। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं की ऊर्जा और चेतना से ही समाज में सकारात्मक जागरूकता का वातावरण निर्मित होता है।
शिविरों में संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही, प्रशिक्षकों द्वारा युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया, जिससे वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी जागरूकता अभियान चला सकें। कार्यक्रम में युवाओं की सहभागिता रही।
इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी, विकास खण्ड अधिकारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण आदि उपस्थित रहे।
अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर यूपी के बालवाटिकाओं में ‘आओ सुनें और सुनाएं कहानी’ अभियान, बच्चों…
थर्मल पावर प्लांटों में कोयले का संकट, 57 बिजलीघर क्रिटिकल स्टॉक में; झारखंड की बारिश…
‘दिमागी नक्सली’ टिप्पणी पर राहुल गांधी का पलटवार, सत्य निकेतन हादसे को लेकर BJP सरकार…
सुखोई-30MKI की ताकत बढ़ाने की तैयारी, PL-15 के जवाब में RVV-BD पर भारत की नजर…
माता-पिता वृद्धाश्रम में, बच्चे विदेश में—क्या यही है आधुनिक सफलता की कीमत?सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों…