नहीं थम रही खाद व प्याज की तस्करी

महराजगंज( राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां नगर के अम्बेडकर व बाल्मीकि नगर मुहल्ले के रास्ते खुलेआम हो रही खाद की तस्करी वही नौतनवां मंडी समिति से बाइक पर प्याज लाद कर नगर के विशुनपुरवा मुहल्ले के रास्ते खनुआ चौराहा होते हुए तहसील के सामने से होते हुए प्याज पहुंच रही सीमावर्ती हरदी डाली व खनुआ नौतनवा नगर के रास्ते दिन के उजाले में खुलेआम बाइक से हो रही तस्करी खाद तस्कर नौतनवां थाना क्षेत्र में मौजूद खाद की दुकानों से प्रति बाइक पर तीन से चार बोरी खाद बांधकर अपने काम को अंजाम देने में दिन-रात लगे हैं जबकि अन्य सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में इन दिनो खाद की तस्करी कुछ कम हो चुकी है। परन्तु नौतनवां नगर के रास्ते हो रही तस्करी कम होने का नाम नहीं ले रही है। खाद तस्कर नगर में मौजूद नहर के रास्ते गांधी चौक तहसील के आगे और पीछे मौजूद सड़क के रास्ते बनैलिया माता मंदिर बाईपास होते हुए सभी खाद को सीमावर्ती गांव हरदी डाली खनुआ में बने गोदामों में डंप करते हैं। वही नौमेस लैन्ड पर तैनात सुरक्षा कर्मियों के हटते ही सभी खाद व प्याज को लोग नेपाल भेजकर खूब मालामाल हो रहे हैं। नेपाल में 266/ रुपए की यूरिया 600 में धड़ल्ले से बिक रही।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Iran-Israel तनाव के बीच राहत: IndiGo जेद्दा से चलाएगा 10 स्पेशल फ्लाइट्स

Iran-Israel तनाव: मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान समेत कई देशों में…

45 minutes ago

Lunar Eclipse 2026: साल का सबसे बड़ा पूर्ण चंद्रग्रहण आज, जानें कहां-कब दिखेगा ‘ब्लड मून’

Lunar Eclipse 2026: आज साल का सबसे बड़ा पूर्ण चंद्रग्रहण (Full Lunar Eclipse) लग रहा…

56 minutes ago

IMD का अलर्ट: मार्च–मई 2026 में सामान्य से ज्यादा पड़ेगी गर्मी, लू के बढ़ेंगे दिन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। India Meteorological Department (IMD) ने मार्च से मई 2026 के…

1 hour ago

United States-Iran तनाव: ट्रंप ने ईरान पर हमले का आदेश देने का किया दावा, परमाणु कार्यक्रम रोकना बताया मकसद

वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान की सुप्रीम लीडरशिप को खत्म करने के दावे के बीच…

1 hour ago

3 मार्च को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान हस्तियां

3 मार्च को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

8 hours ago