महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।लोकसभा सामान्य चुनाव के मद्देनजर भारत- नेपाल बार्डर पर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा कड़ी चौकसी बरतने की दावे किए जा रहे है, इसके बाबजूद बार्डर पर अवैध तस्करी का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। ठूठीबारी में तैनात 22वी वाहिनी के एसएसबी टीम ने मुखबिर की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र के पडियाताल मंदिर के समीप से एक ट्राली पर लदी 45 कुंटल गेंहू लावारिस हालात में बरामद किया है। बताया जा रहा है कि सक्रिय तस्करों द्वारा उपरोक्त गेंहू भारतीय सीमा क्षेत्र से तस्करी के जरिए पड़ोसी राष्ट्र नेपाल भेजे जाने की योजना थी।
मिली जानकारी के अनुसार ठूठीबारी में एसएसबी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार व उपनिरीक्षक अजय हुड्डा मय एसएसबी टीम ने बार्डर के पिलर संख्या 507/12 की ओर पेट्रोलिंग पर थे, इसी बीच मुखबिर की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र के राजाबारी गांव के पडियाताल मंदिर के समीप से एक ट्राली पर लदी 45 कुंटल यानी 50 किलोग्राम के 90 बोरी गेंहू लावारिस हालात में बरामद किया है। वही मौके का फायदा उठाकर सक्रिय तस्कर के कैरियर नेपाल भागने में सफल रहा है। इस संदर्भ में उपनिरीक्षक अजय हुड्डा ने बताया कि लावारिस हालात में बरामद गेंहू और ट्राली को स्थल सीमा शुल्क चौकी कस्टम विभाग ठूठीबारी को सुपुर्द कर दिया गया है।
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जल जीवन मिशन के तहत विकासखंड बघौली के पहले से छूटे…
लोक अदालत गरीब और असहाय लोगों के लिए न्याय का मजबूत माध्यम संतकबीरनगर (राष्ट्र की…
विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर निःशुल्क शिविर में विशेषज्ञों ने मरीजों को दिए परामर्श महराजगंज (राष्ट्र…
बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी महराजगंज (राष्ट्र की…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में…
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि…