13.515 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से अलग-अलग ब्रांड की कुल 13.515 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि व्यक्ति पीपा पुल से करीब 200 मीटर पहले ग्राम खरीद की ओर शराब लेकर जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए क्राइम इंस्पेक्टर नरेश मलिक पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को दबोच लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान भोला भगत पुत्र गजाधर भगत, निवासी डेहुरा, थाना असांव, जिला सिवान (बिहार) के रूप में हुई है। रायलस्टेज 750एमएल 2 बोतल,ब्लेंडरप्राइड 375एमएल 2 बोतल,सिग्नेचर 375एमएल 3 बोतल,एम्पेरियब्लू 375 ईमेल 4 बोतल,8 पीए 180 एमएल –48 बोतल बरामद हुआ। अभियुक्त से जब शराब रखने के वैध दस्तावेज मांगे गए तो अभियुक्त कोई प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने अभियुक्त को रात लगभग 1:55 बजे हिरासत में लेते हुए मौके पर ही बरामद माल को सील कर दिया। अभियुक्त को सुसंगत धाराओं में न्यायालय चालान कर दिया।

Karan Pandey

Recent Posts

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

5 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

6 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

7 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

7 hours ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

7 hours ago

थाना समाधान दिवस पर डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर…

7 hours ago