मुस्कुराना बहुत लाभदायक होता है

कविता

आशा की ज्योति जलाये रखने से
निराशा और अंधकार मिट जाते हैं,
प्रयास, अभ्यास निरंतर करते रहने से,
सफलता, प्रसन्नता दोनो मिलते हैं।

इंसान के जीवन में धैर्य व साहस,
उसे सब कुछ हासिल करवा देते हैं,
इसलिए हिम्मत कभी नहीं हारना है,
कठिन समय में धैर्य बनाये रखना है।

इंसान जब अधिक सुखी हो जाते हैं,
उनके अहंकार अधिक बढ़ जाते हैं,
पर दुखी इंसान के धैर्य काम आते हैं,
सुख दुःख इंसान की परीक्षा लेते हैं।

हृदय से अमीर बनें, धनी तो होते ही हैं,
मूर्ति में भले स्वर्ण मुकुट लगा होता है,
किंतु नतमस्तक तो पत्थर की मूर्ति
एवं सीढ़ियों पर ही होना पड़ता है।

जहाँ हम नहीं होते हैं वहाँ हमारे गुण,
दोष ही हमारा प्रतिनिधित्व करते हैं,
मन व मस्तिष्क दोनो पैराशूट होते हैं,
खोले जाते हैं तभी ये काम करते है।

लोहे को कोई नहीं नष्ट कर सकता है,
पर उसकी जंग उसे नष्ट कर देती है,
इंसान को कोई नहीं नष्ट कर पाता,
बस उसकी सोच उसे नष्ट करती है।

अनाज़ के दानों व आनन्द के पलों को
आदित्य व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिये,
मुस्कुराते रहने से सेहत ठीक रहती है,
इसलिए सदा मुस्कुराते रहना चाहिये।

•कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

rkpnews@desk

Recent Posts

वाराणसी कॉलेज में गोलीकांड: क्लासरूम के बाहर छात्र की हत्या, बवाल के बाद आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के प्रतिष्ठित Uday Pratap College में शुक्रवार सुबह उस वक्त…

56 minutes ago

बदला मौसम: बारिश से राहत, फसलों को नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में शुक्रवार सुबह को मौसम ने अचानक करवट…

1 hour ago

हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का वातायन विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

12 hours ago

स्वच्छता रैली, रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य जागरूकता के साथ एनएसएस शिविर का छठा दिवस संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के…

12 hours ago

‘वंदे मातरम् चौक’ बनाने की मांग, राष्ट्रभक्ति को बढ़ावा देने की पहल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में राष्ट्रभक्ति को सशक्त करने और जनभावनाओं के…

13 hours ago

एआई तकनीक से डिजाइन और विनिर्माण पर विशेषज्ञों का मंथन शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 20…

13 hours ago