Categories: Tech

Smartphone Buying Guide: फोन खरीदने का गोल्डन टाइम क्या है? सही समय पर खरीद से बचेंगे हजारों रुपये

टेक (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अक्सर स्मार्टफोन थोड़ा सा स्लो हुआ नहीं कि लोग नया फोन खरीदने की जल्दबाजी करने लगते हैं। यही जल्दबाजी आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है। गैजेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि स्मार्टफोन खरीदने में टाइमिंग सबसे अहम फैक्टर होती है। अगर सही समय पर फोन खरीदा जाए, तो हजारों रुपये की बचत संभव है।

यहां जानिए स्मार्टफोन खरीदने का गोल्डन टाइम और वो ट्रिक्स, जिनसे आप कम दाम में बेहतरीन फोन ले सकते हैं।

लेटेस्ट स्मार्टफोन चाहिए तो प्री-ऑर्डर है बेस्ट

अगर आपको बिल्कुल नया लॉन्च हुआ स्मार्टफोन चाहिए, तो उसके लॉन्च के साथ ही प्री-ऑर्डर करना सबसे फायदेमंद होता है।
कंपनियां प्री-बुकिंग पर:

बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, फ्री एक्सेसरीज (ईयरबड्स, कवर आदि) जैसे ऑफर्स देती हैं, जो बाद में खत्म हो जाते हैं।

नए मॉडल के लॉन्च का करें इंतजार

यह सबसे पुरानी लेकिन सबसे कारगर रणनीति है। जैसे ही किसी फोन का नया मॉडल लॉन्च होता है, पुराने मॉडल की कीमत अपने आप गिर जाती है।
फीचर्स में मामूली फर्क होता है, लेकिन कीमत में भारी कटौती देखने को मिलती है।

ये भी पढ़ें – सोना 1700 रुपये टूटा, 1,35,900 रुपये पर पहुंचा; चांदी की कीमतों में भी आई गिरावट

त्योहारों की सेल में करें खरीदारी

भारत में रक्षाबंधन से लेकर दिवाली तक का समय स्मार्टफोन खरीदने के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है।
खासकर:

• Flipkart Big Billion Days

• Amazon Great Indian Festival

इन सेल्स के दौरान iPhone, Samsung, OnePlus जैसे ब्रांड्स पर साल का सबसे बड़ा डिस्काउंट मिलता है।

साल के अंत और Black Friday Sale

नवंबर के आखिर में आने वाली Black Friday Sale अब भारत में भी लोकप्रिय हो चुकी है।
इस समय कंपनियां और रिटेलर्स पुराना स्टॉक क्लियर करने के लिए शानदार ऑफर्स देते हैं, जिससे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह अच्छे डील्स मिलती हैं।

ये भी पढ़ें – बिना PUC वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन, दिल्ली में सिर्फ BS-6 वाहनों की एंट्री की अनुमति

बंद हो चुके मॉडल्स पर बड़ा फायदा

जब कोई कंपनी किसी स्मार्टफोन मॉडल का प्रोडक्शन बंद कर देती है, तो ऑफलाइन दुकानदार उसे जल्दी निकालना चाहते हैं।
ऐसे में:

• मोलभाव की पूरी गुंजाइश होती है

• कम कीमत में फ्लैगशिप फीचर्स मिल सकते हैं

सही समय पर खरीद से होगी बड़ी बचत

अगर आप स्मार्टफोन खरीदने से पहले थोड़ा इंतजार और सही प्लानिंग करें, तो हजारों रुपये बचा सकते हैं। अगली बार फोन खरीदने से पहले कैलेंडर जरूर देखें, क्योंकि सही टाइमिंग ही स्मार्ट खरीदारी की असली चाबी है।

Karan Pandey

Recent Posts

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी,धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय को देवरिया की कमान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…

3 hours ago

गांव-गांव पहुंचाया गया राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का संदेश

आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…

8 hours ago

आगरा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों पर DM की नजर; जानें पूरी समयसीमा

आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…

8 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

9 hours ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

9 hours ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

9 hours ago