Maharashtra Politics: निकाय चुनाव से पहले ठाकरे भाइयों का मास्टर स्ट्रोक, नामांकन से पहले होगा गठबंधन का ऐलान

महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्र की सियासत से बड़ी खबर सामने आ रही है। BMC समेत 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव से पहले ठाकरे भाइयों ने बड़ा राजनीतिक दांव खेलने की तैयारी कर ली है। सूत्रों के मुताबिक राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से ठीक पहले गठबंधन का औपचारिक ऐलान करेंगे।

महाराष्ट्र में 23 दिसंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। ऐसे में संभावना है कि 22 दिसंबर या 23 दिसंबर की सुबह ठाकरे बंधु एक साथ मंच साझा कर गठबंधन की घोषणा कर दें।

क्या है ठाकरे भाइयों का मास्टर स्ट्रोक?

सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) और शिवसेना (UBT) संयुक्त रैली के जरिए गठबंधन का ऐलान कर सकते हैं। यह रणनीति खासतौर पर इसलिए बनाई गई है ताकि दोनों दलों के नाराज उम्मीदवार बीजेपी या एकनाथ शिंदे गुट में न जा सकें।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह कदम बीजेपी और शिंदे गुट के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है, खासकर मुंबई और अन्य शहरी निकायों में।

ये भी पढ़ें – सोना 1700 रुपये टूटा, 1,35,900 रुपये पर पहुंचा; चांदी की कीमतों में भी आई गिरावट

उम्मीदवारों को सीधे कॉल, तुरंत मिलेगा AB फॉर्म

बताया जा रहा है कि संभावित उम्मीदवारों को सीधे फोन कर बुलाया जाएगा और उन्हें तुरंत AB फॉर्म देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
नामांकन के समय अक्सर बगावत और पार्टी छोड़ने की घटनाएं सामने आती हैं, ऐसे में ठाकरे भाइयों की यह रणनीति ऐन मौके पर विपक्ष को चौंकाने वाली मानी जा रही है।

16 जनवरी को साफ होगी निकाय चुनाव की तस्वीर

महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग पहले ही BMC समेत 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव की तारीखों का ऐलान कर चुका है।

• 15 जनवरी को नगर निगम और नगर पालिकाओं में मतदान

• 16 जनवरी को चुनाव परिणाम घोषित होंगे

इन चुनावों को 2024 के बाद महाराष्ट्र की राजनीति की दिशा तय करने वाला अहम पड़ाव माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें – बिना PUC वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन, दिल्ली में सिर्फ BS-6 वाहनों की एंट्री की अनुमति

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

15 hours ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

17 hours ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

1 day ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

1 day ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

1 day ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

3 days ago