कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के सीताराम चौराहा पर अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन व्यक्तियों की छह रिहायशी झोपड़ियां व थोक अंडे की एक गुमटी जल गई।मंगलवार की भोर में बरवा टोला जाने वाली सड़क के विद्यासागर की झोपड़ी में आग लग गई, लोग जब तक शोर मचाते तथा आग पर काबू पाने का प्रयास करते आग फैल गई। घटना मे विद्यासागर की तीन रिहाइशी झोपड़ियां, तीस हजार नगद, पत्नी व बहु के दस थान जेवरात कपड़ा व अनाज, लचिया देवी की एक रिहाइशी झोपड़ी, एक हजार रुपये नगद, कपड़े तीन थान चांदी के आभूषण तथा राजेंद्र की दो रिहायशी झोपड़ियां, कपड़े जेवर व गुमटी में थोक दुकान में तीस हजार का अण्डा जल गया। मौके पर पहुंचे सचिव जितेंद्र यादव ने क्षति का जायजा लिया।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कदम…
फोटो AI निर्मित मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा से सटे गांव अबदीपुर में…
यूपी के 21 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी! देवरिया-गोरखपुर समेत इन इलाकों में बढ़ेगी…
सोने की कीमतों में भारी गिरावट! क्या PM मोदी की अपील का असर या डॉलर…
₹187.42 करोड़ के लक्ष्य पर फोकस! अक्टूबर तक ₹87 करोड़ का राजस्व, पिछले साल से…
स्वर्ण मंदिर से अमेरिका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया तक प्रेम, सेवा और भाईचारे का संदेश; गुरु…