घाटकोपर और आसपास के इलाकों में प्रदूषण रोकें-शिव आरोग्य सेना

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
मुंबई उपनगरों और घाटकोपर सहित आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते प्रदूषण के साथ-साथ सरकारी और निजी कार्यों के कारण धूल प्रदूषण में भारी वृद्धि को रोकने के लिए, शिव आरोग्य सेना के एक प्रतिनिधिमंडल ने महाराष्ट्र प्रदूषण बोर्ड कार्यालय सायन मुंबई के अधिकारियों से मुलाकात की। शिव आरोग्य सेना की ओर से मांग की गई कि बढ़ते प्रदूषण का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है और लोगों में सांस संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं, प्रदूषण बोर्ड इस गंभीर मामले को तुरंत देखे और उचित कार्रवाई करे।
मामले पर संज्ञान लेते हुए शिव आरोग्य सेना के महाराष्ट्र कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. किशोर ठाणेकर, महाराष्ट्र प्रदेश संयोजक जीतेंद्र दगड़ू (दादा) सकपाल के मार्गदर्शन में उपाध्यक्ष डॉ. जयवंत गाडे की उपस्थिति में, शिव आरोग्य सेना के मुंबई उपनगर (पूर्व) सहसंयोजक प्रकाश वाणी, घाटकोपर (प.) विधानसभा संयोजक विनायक कानस्कर , घाटकोपर विधानसभा स्वास्थ्य संगठक सचिन भांगे, शिव सैनिक चंद्रकांत हल्दनकर और आरोग्य सैनिक किशोर भिलारे उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

11 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

11 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

11 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

11 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

11 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

12 hours ago