अनियंत्रित बस की ठोकर से छह घायल दो बाइकें क्षतिग्रस्त

तीन को गंभीर स्थिति में ले जाया अस्पताल

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत राजापाकड़ में नहर चौराहा पर मंगलवार की सायं बारात लेकर जा रही बस ने सड़क के किनारे मौजूद छह लोगों को ठोकर मार दिया। जिसमे से तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। बस की चपेट में आई दो मोटरसाइकिलें भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। जबकि घटनास्थल से एक किमी दूर बस को पकड़ लिया गया।
जानकारी के मुताबिक तमकुहीरोड – कसया वाया तुर्कपट्टी मार्ग के उक्त चौराहे पर सब्जी का बाजार लगा था और गांव से ही एक बारात निकल रही थी, जिसके चलते अत्यधिक भीड़ थी। सायं करीब 5.50 बजे पूरब दिशा से बारात लेकर तुर्कपट्टी की तरफ जा रही बस अनियंत्रित हो गई, सड़क के किनारे खड़ी दो बाइकों को ठोकर मारा जिसमें से एक के परखचे उड़ गए। इसके बाद अनियंत्रित बस ने ग्राम पंचायत राजापाकड़ निवासी 30 वर्षीय राजू यादव पुत्र रमाकांत यादव, 35 वर्षीय जितेंद्र मिश्र पुत्र अवधेश मिश्र, 22 वर्षीय राजन ठाकुर पुत्र सरल ठाकुर व सेवरही थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत दुमही निवासी 55 वर्षीय राजेश्वर राय पुत्र महातम तथा एक 35 वर्षीय युवक तथा एक 12 वर्षीय बालिका बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। इधर कुछ साहसी युवक ने पीछाकर एक किलोमीटर दूर गोबरहीं गांव के पास भाग रही बस को पकड़ लिया। हालांकि चालक फरार होने में सफल रहा। युवक व बालिका को परिजन इलाज के लिए लेकर चले गए। निजी चिकित्सक से प्राथमिक उपचार के बाद राजेश्वर राय को घर भेज दिया गया। इस दौरान मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने निजी वाहन व ऐंबुलेंस से बुरी तरह घायल राजू यादव, जितेंद्र मिश्र व राजन ठाकुर को तमकुहीराज सीएचसी भेजा। एसओ ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत ने संदिग्ध ईरानी तेल टैंकरों को रोका, समुद्री निगरानी कड़ी

भारत ने इस महीने अपने समुद्री क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के चलते ईरान से जुड़े…

54 minutes ago

U.S. Department of Justice की फाइलों से हलचल, Jeffrey Epstein कनेक्शन के बाद DP World प्रमुख का इस्तीफा

अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (DOJ) द्वारा यौन अपराध के दोषी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े…

56 minutes ago

जंगल में छिपी शराब फैक्ट्री पर पुलिस का प्रहार, फरार आरोपियों की तलाश तेज

जंगल में चल रही थी मौत की फैक्ट्री: बलुअहिया नर्सरी में पुलिस का धावा, 4…

58 minutes ago

दिल्ली-NCR में तेज धूप के बाद 18 फरवरी को बारिश-आंधी का येलो अलर्ट

मौसम (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली और उसके आसपास के दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बीते 24 घंटों…

2 hours ago

चार लेन रेल ओवरब्रिज से खत्म हुआ रुनकता–रोहता का जाम

मार्ग पर यातायात हुआ आसान, आगरा को मिली बड़ी सौगात आगरा (राष्ट्र की परम्परा)।आगरा जनपद…

2 hours ago

17 फरवरी का इतिहास: स्मृतियों में अमर व्यक्तित्व

17 फ़रवरी को हुए प्रमुख निधन ,इतिहास के पन्नों में दर्ज महान व्यक्तित्व 17 फ़रवरी…

2 hours ago