तरकुलवा/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
नगर पंचायत तरकुलवा के कनकपुरा मे चल रहे तीन दिवसीय स्वर्गीय दिग्विजय प्रताप कौशिक स्मारक फुटबॉल प्रतियोगिता के बैनर तले कनकपुरा जुनियर हाई स्कूल के प्रांगण में सोमवार को उद्घाटन मैच एमपीआईसी कुर्मीपट्टी व सितापट्टी के बीच खेला गया, जो काफी रोमांचक रहा। मैच के मुख्य अतिथि ग्राम विकास अधिकारी राजीव प्रसाद धनंजय राव उर्फ टुनटुन राव
ने खिलाड़ियों से परिचय कर हाथ मिलाकर खेल का शुभारंभ किया।वहीं मुख्य अतिथि राजीव प्रसाद ने कहा कि खेल आपसी भाईचारा व धर्मनिरपेक्षता का प्रतीक है। खेल मे हार जीत का होना निश्चित है।इस लिये खिलाड़ियों को चाहिए कि खेल कोई भी हो पुरे मनोयोग से खेलें। मैच के पहले मुकाबले के पहले हाफ में शानदार प्रदर्शन के दौरान दोनों टीमों का गोल बराबर बराबर रहा, उसके बाद पेनाल्टी शूट से 0/1से सितापट्टी की टीम ने एमपीआईसी कुर्मीपट्टी को पराजित किया। वहीं प्रतियोगिता के आयोजक कनकपुरा के पूर्व प्रधान अखिलेश प्रताप कौशिक (मुन्नु बाबु) व नन्हे सिंह ने अतिथियों को अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।निर्णायक नसीर अहमद व कमेंट्री देवेश सिंह ने किया।इस दौरान पूर्व प्रधान राणा प्रताप सिंह विजय बहादुर रफीक अंसारी जयराम राव घनश्याम तिवारी जयंत सिंह कुलदीप सिंह परवेज खान बंटी मिश्रा सलीम खान धर्मेंद्र सैनी सुनील प्रसाद अरविंद राव इब्राहिम अंसारी मैनेजर कुशवाहा आमीर खान मुकेश सिंह रिजवान अंसारी आदी लोग मौजूद रहे।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकास भवन में बुधवार को एंटी करप्शन…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद महराजगंज में ग्राम रोजगार सेवकों का आक्रोश अब खुलकर सामने…
देवरिया/भाटपाररानी (राष्ट्र की परम्परा)भाटपाररानी में आगामी रामनवमी और ईद त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग…
सरायकेला (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)झारखंड के सरायकेला जिले में नाबालिग से छेड़छाड़ के गंभीर मामले…
परिचय अपने ही देश में बेघर दर्द झेलना और शरणार्थी जैसा जीवन जीना आज की…
बलिया में प्रशासन सख्त: स्वास्थ्य और विकास कार्यों की गहन समीक्षा बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जिले…