मोदी सरकार की योजनाओं पर घर-घर चर्चा करेंगी महिला मोर्चा की बहनें-संगीता वर्मा

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) लोकसभा सलेमपुर का भाजपा महिला मोर्चा की बैठक सलेमपुर स्थित समता निवास पर आयोजित किया गया।बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई।बैठक में तय किया गया कि महिलाओं के लिए केंद्र सरकार की ओर से लाई गईं कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करने के लिए मोर्चा की टीमें चुनाव दौरान महिला मतदाताओं के बीच जाएंगी और उन्हें बताएंगी कि महिलाओं के कल्याण के लिए इतने कार्य कभी किसी सरकार ने नहीं किए।भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में भाग लेते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवम लोकसभा सलेमपुर प्रभारी महिला मोर्चा संगीता वर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव देश के अंदर बड़े बदलाव का चुनाव है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की महिलाओं का सम्मान बढ़ाने और उनको आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। मातृशक्ति के सशक्तीकरण के लिए देश में किए जा रहे कार्यों की चर्चा विदेश में भी हो रही है। ऐसी बहुत सारी योजनाओं की चर्चा मतदाताओं के बीच लोकसभा चुनाव में महिला मोर्चा को करनी चाहिए।भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा गुड्डन ने कहा कि महिलाएं किसी भी राजनीतिक दल की रीढ़ होती हैं। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करे।क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता गुप्ता ने कहा कि आज भाजपा महिला मोर्चा भाजपा संकल्प पत्र को घर-घर तक पहुंचाकर और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण को बताकर लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है।जिलामंत्री निर्मला गौतम ने कहा कि भाजपा ने पिछले दस वर्षों में महिलाओं के लिए बहुत कुछ किया है। भाजपा महिलाओं को राजनीति में बेहतर प्रतिनिधित्व देने की सोच रखती है।जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा भारती शर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार बड़े अंतर से लगातार तीसरी बार भाजपा सांसद प्रत्याशी रविन्दर कुशवाहा विजयी होंगे।उक्त अवसर पर लोकसभा मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स,वीरेन्द्र कुशवाहा, बीना त्रिपाठी,माया जायसवाल,अभिषेक जायसवाल,नितेश चौबे,सुमन जायसवाल,सुधा सिंह,अनिल ठाकुर,मिन्ती सिंह आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बलिया में परिवहन मेला आयोजित, एकमुश्त कर व्यवस्था पर दी गई जानकारी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया स्थित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में शुक्रवार को परिवहन…

33 minutes ago

साइबर ठगी के शिकार युवक को राहत, पुलिस ने ₹1.90 लाख वापस कराए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर…

37 minutes ago

गोरखपुर: स्वतंत्रता आंदोलन पर शोध विमर्श, ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के साथ संगोष्ठी सम्पन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग तथा…

39 minutes ago

भारत के सामने कांपता है पाकिस्तान: वॉन

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट राइवलरी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो…

2 hours ago

मेरठ दौरे से पहले तैयारियां तेज, आज समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री योगी

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को प्रस्तावित मेरठ दौरे को लेकर…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, 10% ग्लोबल टैरिफ का नया ऐलान

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में व्यापार नीति को लेकर बड़ा संवैधानिक विवाद सामने आया…

3 hours ago