मार-पीट के दौरान बचाव में आई पत्नी के साथ अश्लीलता करने का भी पीड़ित ने लगाया आरोप
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चकदह टोला बगिया निवासी प्रदीप यादव पुत्र दिनेश यादव ने पुलिस को एक लिखित शिकायती पत्र देकर कानूनी कार्यवाही की मांग किया है अपने शिकायती पत्र में पीड़ित प्रदीप यादव ने लिखा है कि मैं भैंस खरीदने व बेचने का कार्य करता हूं। घटना बीते शुक्रवार की रात्रि लगभग नौ बजे की है। मैं भैंस बेचकर अपने बसनी में 70 हजार सात सौ पचास रुपए रखकर घर जैसे ही पहुंचा तो पहले से घात लगाए बैठा मेरा भाई व दो अन्य लोगों ने मिलकर हम पर जानलेवा हमला कर रुपया छीनने का प्रयास करने लगे। शोर मचाया तो बचाव में आई मेरी पत्नी के साथ लोगों ने अभद्रता करते हुए उसके नाक कान में मौजूद सोने के जेवरात व मेरे बसनी में रखा उपरोक्त रुपया व मोबाइल फोन लेकर लोग फरार हो गए। घटना की जानकारी मेरे द्वारा तत्काल 112 को दिया गया मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कोई कार्यवाही नहीं किया तो घटना की लिखित शिकायत स्थानीय थाने पर करते हुए कानूनी कार्यवाही की मांग किया है।
इस सन्दर्भ में थानाध्यक्ष नौतनवां से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया परन्तु उनका मोबाइल फोन नेटवर्क क्षेत्र से बाहर बता रहा था।
रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…
सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…
भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…