जेल में बंद भाइयों के लिए बहनों का प्यार नहीं हुआ कम, राखी बांधने पहुंची जेल

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। रक्षाबंधन का त्योहार यानी कि भाई बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन के दिन हर बहन अपने भाई को राखी बांधने के लिए दूर दराज तक जाती है चाहे वह गांव हो या फिर शहर। रक्षा बंधन का यह त्यौहार बृहस्पतिवार को जिला कारागार में भी देखने को मिला। जहां पर अपराध के दलदल में डूबे हुए सलाखों के पीछे भाइयों के लिए भी उनकी बहनों का प्यार खत्म नहीं हुआ है।
प्यार भी कुछ ऐसा है कि बहने उन्हें रक्षा का सूत्र बांधने के लिए जिला जेल पहुंचीं। इसे देखते हुए जिला जेल में अधिकारियों ने भव्य व्यस्था की थी। रक्षा का सूत्र बांधने के लिए बड़ी संख्या में पहुंची बहनों ने बड़े ही प्यार से अपने भाइयों के हाथों की कलाइयों पर राखी बांधी और अपने भाइयों की दीर्घायु के साथ ही जल्द रिहा होने की कामना की।
इस अवसर पर प्रभारी जेल अधीक्षक अपूर्वब्रत पाठक, उप कारापाल नयन कमल सिंह, गिरजेश श्रीवास्तव, हेड जेल वार्डन श्रीप्रकाश लाल श्रीवास्तव, जेल वार्डन सिद्धार्थ सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

15 hours ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

16 hours ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

16 hours ago

टूटा हाथ, टूटा भरोसा! डीआईजी के आदेश के बाद भी न्याय से वंचित पीड़ित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…

16 hours ago

उत्कृष्ट शिक्षक ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य : प्रो. पूनम टंडन

बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…

16 hours ago

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

2 days ago