राष्ट्रवादी संगठनों के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित कर नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । जनपद के विभिन्न राष्ट्रवादी संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने जिला अधिकारी को संबोधित कर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर रिसिया बाजार के निकट संचालित ग्लोबल लर्निग स्कूल के मान्यता प्रत्याहरण व बीते दिवस यहां अध्यनरत बालिकाओं के चहरे पर प्रायोजित तरीके से विषाक्त पदार्थ का छिड़काव करने वाले चिन्हित छात्रों पर मुकदमा पंजीकृत कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।विश्व हिन्दू परिषद , हिन्दू महासभा व रूल ऑफ लॉ सोसायटी से जुड़े पदाधिकारियों ने ज्ञापन में उल्लेख किया है की रिसिया बाजार सन्निकट अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े एक संस्था द्वारा ग्लोबल स्कूल ऑफ लर्निंग का संचालन किया जा रहा है बीते दिवस वहां पर अध्यनरत आधा दर्जन बालिकाओं के चहरे पर इसी स्कूल में पढ़ने वाले चिन्हित अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े चार लड़को द्वारा विषाक्त पदार्थ का छिड़काव किया गया था, जिसके प्रभाव में आकर चार बालिकाएं शिक्षण कक्ष में ही बेहोश हो गई थी जिन्हें अभिभावकों द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था जिनका कि इलाज अब भी चल रहा है।राष्ट्रवादी संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने विद्यालय प्रबंधन को कटघरे में खड़ा करते हुए आरोप लगाया कि विषाक्त पदार्थ का छिड़काव करने वाले चारों छात्रों की शिनाख्त हो चुकी है बावजूद इसके प्रबन्धन तंत्र के दबाव में न तो दोषी छात्रों पर मुकदमा लिखा गया है और न ही अबतक उनके खिलाफ कोई कार्यवाही ही कि गई है।
विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रशासन को ज्ञापन देकर विद्यालय के मान्यता के प्रत्याहरण की मांग करते हुए चिन्हित दोषियों के खिलाफ मुकदमा लिखकर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। पदाधिकारियों ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि प्रभावी कार्यवाही न होने पर विभिन्न संगठनों से जुड़े हुए लोग लोकतांत्रिक ढंग से धरना प्रदर्शन आयोजित करेंगे।
ज्ञापन देने वाले पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से विहिप नेता प्रवीण कुमार,समाजसेवी आकाश श्रीवास्तव , रूल ऑफ लॉ सोसायटी अवध क्षेत्र अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट , हिन्दू महासभा नेता ए०के उपाध्याय व प्रदीप यादव आदि लोग शामिल थे।
जिला अधिकारी ने सम्पूर्ण घटनाक्रम की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक बहराइच व जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश जारी किया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

जमशेदपुर में भाई ने भाई का किया कत्ल! चाकू के 8 वार से थम गई सन्नी की सांसें

जमशेदपुर में खूनी रिश्ते का खौफनाक अंत! मामूली विवाद में भाई ने चाकू से गोदकर…

37 seconds ago

जूते खरीदने की जिद के बाद 12 वर्षीय शिवम की संदिग्ध मौत, निर्माणाधीन मकान की छत पर दुपट्टे से लटका मिला शव

फाइल फोटो महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक ऐसी घटना…

7 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देवरिया स्थित शहीद…

8 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों से संवाद और बालिकाओं को किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनसंवाद को मजबूत बनाने के…

8 hours ago

भगदड़ की त्रासदी: आस्था, उत्सव और जनजीवन की सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक भीड़ प्रबंधन जरूरी

लेखक: डॉ. सत्यवान सौरभ भीड़ प्रबंधन में चूक बन जाती है मौत का कारणभारत विविधताओं,…

9 hours ago

ट्रेन में रील बनाने वालों सावधान! तेज आवाज में मोबाइल चलाना पड़ सकता है भारी, रेलवे के सख्त रुख से बढ़ी चिंता

मोबाइल के स्पीकर पर गाने और वीडियो चलाने वालों के लिए चेतावनी, नियमों के उल्लंघन…

9 hours ago