बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं सिसई गुलाबराय

विकास की आशा में तरस रहे ग्रामवासी

बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
भारत सरकार के द्वारा 75 साल पूरा होने पर अपने देश मे आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा था वही आजाद भारत में देवरिया जनपद के बरहज तहसील क्षेत्र के ग्राम सिसई गुलाबराय ऐसा गांव है जो आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है,और यहा कि भोली भाली जनता विकास से दूर समस्याओं के मकड़जाल में फसती जा रही हैं।
फूलचंद यादव ने बताया के आजादी मिले हम लोगों को 75 वर्ष बीत गए लेकिन हमारे गांव में आज भी निकलने के लिए कोई मार्ग नहीं हैं यदि किसी व्यक्ति की रात्रि के समय में अचानक तबीयत खराब हो जाती है तो कम से कम 4 से 5 किलोमीटर घूम कर दूसरे गांव में जाने के बाद ही साधन मिलता है हम लोगों के गांव में नजदीकी रेलवे स्टेशन सिसई गुलाबराय हैं लेकिन वहां भी जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है।
उमेश लाल श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार के द्वारा परिषदीय विद्यालयों को कायाकल्प योजना के माध्यम से स्वच्छ व संसाधनो से परिपूर्ण किया गया वही मेरे गांव में बच्चों को पढ़ने के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय का निर्माण कराया गया हैं जिसको 20 वर्ष बीत गए हैं लेकिन विद्यालय का भवन जर्जर हो चुका है और विद्यालय में आज तक विद्युत व्यवस्था नहीं किया गया और ना ही नौनिहालों के खेलने की कोई व्यवस्था की गई है।
विद्यालय के संबंध में प्रधानाध्यापक रामप्रसाद से जानकारी प्राप्त की गई तो उन्होंने बताया की विद्यालय में विधुत कनेक्शन के लिए, पांच लाख का बजट पास हुआ था लेकिन जब यह पूछा गया कि बजट होने के बावजूद भी विद्यालय में अब तक लाइट की व्यवस्था क्यों नहीं की गई तो प्रधानाध्यापक रामप्रसाद ने टालमटोल करते हुए बताया कि मेरा काम सिर्फ उच्च अधिकारियों को सूचना देना है और मैंने सूचना दे दिया है।वही
उमेश लाल श्रीवास्तव ने पूर्व प्रधान पर आरोप लगाते हुए बताया कि प्रधान के द्वारा गांव में आए हुए विकास कार्य के पैसे का जमकर बंदरबांट किया गया जिसकी शिकायत हम सभी लोगों के द्वारा विभाग के संबंधित अधिकारियों से कई बार किया गया लेकिन विभाग के संबंधित अधिकारी टालमटोल करते रहे।
वर्तमान प्रधान चंद्रभान यादव ने बताया कि विद्यालय में विद्युत व्यवस्था ना होने से विद्यालय में 3 बार चोरी हो चुकी हैं जिसके शिकायत मेरे द्वारा लिखित रूप से दिया गया है लेकिन उसमें भी किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई है उन्होंने बताया कि बड़ा ही दयनीय स्थिति है कि पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और हम ग्रामवासी अपने गाँव के विकास के लिए दफ्तरों की ठोकरें खा रहे हैं।जबकि समाजसेवी कमलेश शुक्ला ने सिसई गुलाबरॉय को विकास के पथ पर लाने के लिए प्रशासन से मांग की है।इस संदर्भ में समाजसेवी विजय कुमार सिन्हा ने मीडिया के माध्यम से गाँव मे सड़क, बिजली,स्वास्थ्य, सहित आदि समस्याओं पर प्रशासन को अवगत कराया है किंतु इन तमाम समस्याओं का समाधान नही हो सका।
इस दौरान
ग्राम प्रधान चंद्रभान यादव के साथ फूलचंद यादव, रमेश यादव, उमेश लाल श्रीवास्तव, शंभू चौरसिया, पंकज लाल श्रीवास्तव, रामसमुझ गोंड समाजसेवी कमलेश शुक्ला के साथ तमाम ग्रामवासी मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गोरखपुर में फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर का भूमि पूजन

सीएम योगी की चुटकी से गरमाई सियासत महिला प्रत्याशी को लेकर चर्चा तेज गोरखपुर(राष्ट्र की…

51 minutes ago

स्ट्रीट लाइट खरीद में घोटाला, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा सोंनाड़ी में विकास…

1 hour ago

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 मरीजों का हुआ उपचार

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर के पंचायत भवन में बुधवार…

2 hours ago

राम नवमी अवकाश में बदलाव: 26 मार्च को खुलेंगे न्यायालय, 27 मार्च को रहेगा अवकाश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला न्यायालय महराजगंज में राम नवमी के अवकाश को लेकर प्रशासन ने…

2 hours ago

निजी स्कूलों की महंगी फीस, बड़े दावे और हकीकत

चमकदार विज्ञापन बनाम वास्तविक परिणाम: निजी स्कूलों की पड़ताल (विज्ञापनों में सफलता की गारंटी, लेकिन…

3 hours ago

Auto Stand Auction: भिंसवा ऑटो स्टैंड की नीलामी में 8.10 लाख की रिकॉर्ड बोली, राम निवास गुप्ता बने विजेता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड सदर अंतर्गत ग्राम पंचायत भिंसवा चौराहा शिकारपुर स्थित ऑटो…

5 hours ago