Categories: Uncategorized

पचपकडी को थाना बनाने पर सरकार को बधाई – संजय ठाकुर

मोतिहारी/बिहार(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार को जन सुराज के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय कुमार ठाकुर ने पूर्वी चंपारण जिले के सिकरहना अनुमंडल के पचपकडी ओपी को विधिवत थाना के रूप में अधिसूचित करने हेतु राज्य सरकार को बधाइयां दी है, और कहा है कि वर्षों की मांग के बाद आखिरकार सरकार ने पचपकडी को थाना बना दिया है। आज़ यहां जारी एक बयान में ठाकुर ने कहा है कि जब उनके पिता स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्याम सुंदर ठाकुर वर्ष 1954 से लगातार मुखिया होते थे, तब डॉ जगन्नाथ मिश्र के मुख्यमंत्रित्व काल 1984 में पचपकडी निवासी और तब के उप मुखिया रामचंद्र प्रसाद शाह के घर हुई भीषण डकैती के बाद मेरे पिता स्व श्याम सुंदर ठाकुर की मांग पर पचपकडी में ओपी बनाया गया था। इस पुलिस आउट पोस्ट को थाना बनाने की मांग वर्ष 2011 से तेज हुई जब मेरी पत्नी रेणु ठाकुर मुखिया निर्वाचित हुई। वर्ष 2015 में जब मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी मेरे गांव आए थे तब मेरी मांग पर उन्होंने पचपकडी को थाना बनाने और प्रखण्ड बनाने की घोषणा की थी। देर से ही सही थाना तो बन गया और अब प्रखण्ड बनाने का हमारा संघर्ष जारी रहेगा। बधाइयां देने वालों में पचपकडी पंचायत के पूर्व मुखिया व जन सुराज महिला क्लब की अध्यक्ष रेणु ठाकुर,समाजसेवी जवाहरलाल प्रसाद साहू,बिन्दा प्रसाद गुप्ता, संजय प्रसाद गुप्ता , वार्ड सदस्य नेजामुद्दीन, तबारक हुसैन, उमेश पासवान, जीतेन्द्र झा चुमन, पूर्व मुखिया विजय झा, पूर्व मुखिया वेदानन्द झा समेत अनेक लोग शामिल हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

दिवाली की आतिशबाजी से दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, कई इलाकों में AQI 400 के पार; सांस लेने में परेशानी

दिवाली के जश्न के बाद दिल्ली-NCR की हवा की गुणवत्ता में भारी गिरावट दर्ज की…

1 hour ago

सोमवती अमावस्या पर बन रहा विशेष संयोग, जानें सभी 12 राशियों का भाग्य, शिक्षा, धन, प्रेम और करियर का हाल

पंचांग एवं विशेष धार्मिक महत्व कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या और सोमवती अमावस्या का विशेष…

1 hour ago

सोनबरसा में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, पिता-पुत्र समेत चार घायल

जोरदार टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बाइक सवार, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी…

1 hour ago

एंबुलेंस के इंतजार में बीता कीमती वक्त, इलाज के दौरान घायल ने तोड़ा दम

सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर होने के बाद सरकारी एंबुलेंस में देरी का परिजनों ने…

1 hour ago

24 घंटे के भीतर महुआडीह पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

ग्रामीण बैंक के सीएसपी से चोरी हुए 1.18 लाख रुपये शत-प्रतिशत बरामद, घर में कपड़ों…

14 hours ago

राजपुर आश्रम की उपशाखा शिवपुर में धूमधाम से मनाया गया दीपावली महोत्सव

महात्मा जयप्रभानंद जी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा-अर्चना, आरती के बाद…

16 hours ago