बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
रविवार को नगर के ऐश्वर्य पैलेस में तहसील अध्यक्ष श्रवण कुमार गुप्त की अध्यक्षता में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक हुई। जिसमें तहसील इकाई का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष सिंहासन यादव, महामंत्री पवन सिंह, संगठन मंत्री आशुतोष शाह, उपाध्यक्ष विनोद सिंह, रमेश यादव, कोषाध्यक्ष संजय प्रजापति, मीडिया प्रभारी पंकज कुमार गौड़ को चुना गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष पौहारी शरण राय ने कहा कि संगठन की मजबूती पत्रकार हितों के लिए संघर्ष करने का बल प्रदान करता है। वर्तमान दौर में सजग और सटीक पत्रकारिता आवश्यक है। उन्होंने बिहार के अररिया के पत्रकार की हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए, उनके स्वजन को 20 लाख रुपये सहायता दिए जाने की मांग की। प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन वीरेंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष नागेंद्र नाथ शर्मा, जिला मंत्री प्रेमचंद्र मिश्र, जेपी श्रीवास्तव, गंगा पांडेय, जगदीश जायसवाल, परमेश्वर दयाल मिश्र, ओमप्रकाश मिश्र ने अपने विचार व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष ने श्रवण कुमार गुप्त को जिला मंत्री मनोनीत किया। इस दौरान पवन पाठक, सेतु सिंह, अरविंद सिंह, सुरेश पांडेय,शत्रुघ्न सिंह, अटल सिंह, विश्वजीत सिंह, विशाल चौबे, बांकेश्वर मिश्र, जितेंद्र यादव, अखिलेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
IPL 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर BCCI ने बड़ा जुर्माना लगाया…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में गेहूं की कटाई और तेज हवाओं को देखते हुए…
नासिक (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। एलपीजी आपूर्ति को लेकर भारत के लिए एक बड़ी राहत…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आधुनिक युग में जहां भौतिक प्रगति तेजी से हो रही है,…
चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…