शौच करने गए युवक की नदी में डूबने से मौत

बरहज,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार की रात शौच करने गये युवक की घाघरा नदी में डूबने से हुई मौत।जानकारी के अनुसार बरहज थाना क्षेत्र पटेल नगर पूर्वी निवासी दूबे कुमार गिरी (उम्र लगभग 35 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय सीताराम गिरी अपने घर से शनिवार की रात दक्षिण छोर स्थित भूसी घाट की तरफ शौच करने गया था, पानी छुते समय उसका पैर फिसल गया जिससे वह गहरे पानी मे चला गया,और डूबने से उसकी मौत हो गयी। जबकि स्थानीय लोगों ने रविवार की सुबह दुबे गिरी के शव को देखा और इसकी सूचना स्थानीय लोगो ने बरहज पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुँच कर स्थानीय गोताखोरों की मदद से उस व्यक्ति के शव को नदी से बाहर निकलवाया । इस दौरान पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा बनाकर, पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल देवरिया भेजा गया। वही घाघरा नदी का जल स्तर बढ़ा हुआ है। बेटे की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

rkpnews@desk

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

2 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

2 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

2 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

2 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

3 hours ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

3 hours ago