नदी में दो किशोरों के डूबने से गाँव में पसरा सन्नाटा

परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

रुद्रपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) रुद्रपुर कोतवाली में दिल को तार तार कर देने वाली घटना सोमवार को सामने आई है। जानकारी के अनुसार रुद्रपुर कोतवाली के ग्राम भभौली के पास कुर्ना नदी में सोमवार की सुबह नाग पंचमी पर कबड्डी खेलने के बाद, पांच बच्चे स्नान करने के लिए गए थे।
और नहाते समय पांचों नदी में डूबने लगे। जबकि विशाल ने अपने दो दोस्तों को बचा लिया, जबकि दो डूब गए।
किशोरों में भभौली गांव निवासी नंदेश्वर (12) पुत्र जितेंद्र निषाद, शिवा (10) पुत्र रमेश निषाद, विपिन (10) पुत्र रामसमुझ, भोला (8) पुत्र शेषनाथ और विशाल (10) पुत्र परमहंस नाग पंचमी त्योहार पर कबड्डी खेलने के बाद नहाने के लिए कुर्ना नदी पर पहुंच गए और नहाने लगे, नहाते नहाते सभी गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे, अपने मित्रों को डूबता देख विशाल ने विपिन और भोला को बचा लिया, लेकिन लाख प्रयास के बाद भी नंदेश्वर और शिवा को डूबने से नही बचाया जा सका। बच्चो का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उनकी तलाश में जुट गए,काफी खोजबीन करने के बाद आखिरकार उनके शव को नदी से बाहर निकाला गया।ततपश्चात पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचायतना बनाकर , किशोरों के शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस घटना से पुर गाँव में सन्नाटा पसरा हुआ है, वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

अग्निवीर भर्ती 2026: 8वीं-10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

1 अप्रैल तक करें आवेदन: 8वीं–10वीं पास युवाओं के लिए सेना में बंपर भर्ती नई…

33 minutes ago

आगरा: यूपी बोर्ड परीक्षा से एक दिन पहले 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। Agra के थाना न्यू आगरा क्षेत्र के नगला बूढ़ी इलाके में…

34 minutes ago

महाराजगंज में डीआईजी एस. चनप्पा का वार्षिक निरीक्षण, होली-रमजान पर सख्त अलर्ट

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। Maharajganj में मंगलवार को गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी एस. चनप्पा ने…

36 minutes ago

दुनिया भर में YouTube ठप: Downdetector पर रिकॉर्ड शिकायतें

भारत-अमेरिका समेत दुनिया भर में यूट्यूब ठप, लाखों यूज़र्स प्रभावितदुनिया के सबसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग…

1 hour ago

उत्सव या उत्पात? डीजे की बेकाबू ध्वनि से हर आयु वर्ग संकट में

शादी-ब्याह, जुलूस और सामाजिक आयोजनों में तेज डीजे अब “ट्रेंड” बन चुका है। देर रात…

2 hours ago

मृतक होमगार्ड के परिजनों को 38 लाख की सहायता राशि प्रदान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कलेक्ट्रेट कक्ष में होमगार्ड कंपनी…

2 hours ago