युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल ने वितरण किया खेल किट

उतरौला/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) सोमवार को युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा ब्लॉक सभागार में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महिपाल चौधरी, एडीओ आई एस बी के अध्यक्षता में युवक एवं महिला मंगल दलों को खेल-कुद प्रोत्साहन समाग्री वितरित किया गया। खेल-कूद वितरण कार्यक्रम में उतरौला ब्लाक के 7 युवक एवं 7 महिला मंगल दलों में श्रीदत्तगंज ब्लाक के 9 युवक और 7 महिला मंगल दलों को खेल-कूद किट प्रदान किया गया। खेल-कूद किट प्रदान करने के उपरान्त ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महिपाल चौधरी ने युवक व महिला मंगल दलों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकास खण्ड के प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल मैदान बनाने की प्रक्रिया तेजी से चल रहा है। खेल-मैदान बनने के बाद इस मैदान का संचालन युवक व महिला मंगल दल द्वारा किया जायेगा। युवक व महिला मंगल दलों का मुख्य कार्य ग्राम पंचायत में खेल-कूद को प्रोत्साहित करने के साथ सरकारी योजनाओ का प्रचार-प्रसार करना होता है। उतरौला विकास खण्ड के प्रभारी मनवीर, श्रीदत्तगंज
प्रभारी शक्ति मिश्रा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में एवं प्रा०वि०- खेल-कूद किट वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस कार्य में गैंसड़ी ब्लाक के क्षेत्रीय अधिकारी ज्ञान बाबू तिवारी, उतरौला युवा कल्याण पीआरडी ब्लाक कमाण्डर, केशवराम तिवारी, श्रीदत्तगंज के पीआरडी ब्लाक कमाण्डर सीताराम, सालिकराम, जितेन्द्र समेत अन्य पीआरडी जवान मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया: सुबह की सैर से स्कूल तक पुलिस की निगरानी, एंटी रोमियो टीम सक्रिय

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान: मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को भरोसा और बालिकाओं को सुरक्षा…

2 hours ago

BRICS Summit 2026: भारत की कूटनीति का कमाल, पहलगाम से पश्चिम एशिया तक बना दबदबा

BRICS 2026: नई दिल्ली में भारत का कूटनीतिक दबदबा, पहलगाम से ईरान-UAE तक हासिल की…

2 hours ago

सहारनपुर से अयोध्या तक बदले अधिकारी, यूपी सरकार ने किए बड़े तबादले

यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले लखनऊ…

3 hours ago

शिक्षक से पुलिस और स्वास्थ्य तक हजारों नौकरियां, बिहार में भर्ती का बड़ा कैलेंडर तैयार

बिहार में बंपर सरकारी भर्ती का इंतजार खत्म होने की तैयारी, 1.17 लाख से अधिक…

3 hours ago

तीन-तीन सर्जरी भी नहीं रोक सकीं उड़ान, अब भारतीय टीम पर नेहा-बेबी की नजर

आंखों की रोशनी कमजोर पड़ी, हौसले नहीं: नेहा-बेबी ने फुटबॉल और क्रिकेट में रचा सफलता…

3 hours ago