पशुओं में होने वाला लंपी रोग का तेजी से प्रसार जिम्मेदार मौन

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)
जैतीपुर-क्षेत्र में गोवंश के पशुओं में होने वाला लंपी रोग तेजी से फैल रहा है।पशुपालन विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाने से लगातार लंपी वायरस से पीड़ित गो वंशीय पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक तरफ सीवीओ डॉक्टर जयप्रकाश ग्रामीणों को वीडियो कॉल के जरिए इलाज बता रहे हैं।वहीं राजकीय पशु चिकित्सालय का चार्ज देख रहे हैं पशु चिकित्सक डॉक्टर मोहम्मद शोबान ग्रामीणों के फोन भी नहीं उठाते हैं।गांव वाले अपने पालतू पशुओं का इलाज प्राइवेट तौर पर महंगे दामों में करा रहे हैं। वहीं आवारा गो वंशीय पशुओं की हालत अत्यंत ही दयनीय है। उनका कोई पुरसाहाल जानने वाला नहीं है। ग्राम पंचायत खिरियारतन के प्रधान पति मनीराम नें बताया ग्राम पंचायत में करीब आधा दर्जन गो वंशीय पशु लम्पी वायरस से पीड़ित है।गांव पृथ्वीपुर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय अधिकतर बंद रहने से ग्रामीण महंगे दामों पर इलाज करवाने को मजबूर हैं। रुद्रपुर के वीरेंद्र सिंह ने बताया उनकी दुधारू गाय लंपी वायरस से ग्रसित हो गई। इलाज में काफी रुपए खर्च हो चुके हैं।जगत पिपरथना के हरगोविंद सिंह ने बताया उनके गांव में भी कई गो वंशीय पशु लंबी वायरस से पीड़ित घूम रहे हैं। सूचना देने के बाद भी पशुपालन विभाग हाथ पर हाथ रखे बैठा हैं।गोगेपुर के प्रधान पुत्र दुर्वेश यादव ने बताया उनके गांव में कई पशु लंपी बीमारी से ग्रसित हैं। इसकी सूचना उन्होंने प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मोहम्मद शोबान मोहम्मद शोबान को फोन पर दी।लेकिन उनके द्वारा कोई आवश्यक कदम नहीं उठाया गया।वहीं अमईपुर सड़ा के दिव्यांग रतीराम शर्मा शनिवार को लंपी वायरस से ग्रसित अपने बैल की दवाई लेने पशु चिकित्सालय जैतीपुर आए। लेकिन डॉक्टर नहीं मिले।वहां मौजूद वैक्सीनेटर नें एक इंजेक्शन दे दिया।कहां अपने आप लगा लेना। भिटारा गांव में भी कई पशु बीमारी से ग्रसित हैं।ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से शीघ्र ही गो बंशीय पशुओं में होने वाले लंपी वायरस की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाए जाने की मांग की है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

जमीन विवाद से बढ़ा तनाव: बुजुर्ग वकील की मौत, प्रधान पर हत्या जैसे आरोप

प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…

7 hours ago

संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता से ही बनती है विशिष्ट पहचान: वैभव चतुर्वेदी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…

7 hours ago

ग्राम प्रधान के अधिकार छीने जाने से बढ़ी अव्यवस्था ग्रामीणों में आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…

8 hours ago

भूमि विवाद निस्तारण व फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…

8 hours ago

मोबाईल नंबर जिन उपभोक्ताओं बदला उनकी परेशानी ब

सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…

9 hours ago

प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव: एसपी शक्ति मोहन अवस्थ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…

10 hours ago