बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। वही एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बसारिखपुर गांव के समीप रविवार की देर शाम 45 वर्षीय अधेड़ सड़क किनारे बाइक सहित गिरा हुआ था। जिसके बाद राहगीरों ने उसे 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया ।जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी घटना में बंशी बाजार चट्टी के समीप रविवार की शाम को ही ऑटो रिक्शा व स्कार्पियो की टक्कर में टेंपो चालक रमेश उम्र 50 वर्ष निवासी तिलौली व एक सवारी अज्ञात गंभीर रूप से घायल हो गए आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने ऑटो चालक रमेश को मृत घोषित कर दिया। वही अज्ञात व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल व घटना स्थल पर पहुंच दोनों शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए बलिया भेज दिया। पुलिस आटो रिक्शा औऱ स्कार्पियो को कब्जे में लेकर कानूनी करवाई में जुट गए!
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जंगल नाहरछपरा के बड़ा सेमरहना काली स्थान पर गुरुवार को श्रमिक…
बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त, नियमों की अनदेखी करने वाले विद्यालयों…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में गुरुवार को हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जीआरपी थाना देवरिया और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)सरयू नदी के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि से छोटे किसान परेशान…
शिक्षकों व उनके परिवारों को मिलेगी कैशलेस उपचार की सुविधा, मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना…